Breaking News

न्यू इंडिया का निर्माण बन गई बीजेपी की पहचान, Odisha में बोले PM Modi- आपका बेटा दिल्ली में बैठा है, पैसे की कोई कमी नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर हैं। मोदी ने संबलपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के स्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 68,000 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा की विकास यात्रा के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मैं ओडिशा के लोगों को उनके राज्य को समर्पित लगभग 70 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लिए हृदय से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि हम ओडिशा को शिक्षा और कौशल विकास का केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पिछले दस वर्षों में, ओडिशा राज्य को समर्पित शैक्षणिक संस्थान ओडिशा के युवाओं के जीवन में बदलाव ला रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: ‘अगर आप कांग्रेस का साथ नहीं देगें तो मोदी के गुलाम हो जाएंगे’, न्याय संकल्प सम्मेलन में PM पर खड़गे का वार

मोदी ने एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के लिए गर्व और गौरव का दिन है। आज देश ने हम सब के आदरणीय नेता लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सम्मान, हम सब कार्यकर्ताओं का सम्मान है, ये सम्मान उस विचारधारा का भी सम्मान है जो राष्ट्र प्रथम को लेकर चलती है, ये सम्मान दो सांसद वाली पार्टी से चलकर देश और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का और कार्यकर्ताओं के संघर्षों का सम्मान है। उन्होंने ‘परिवारवादी विचारधारा’ को चुनौती दी और भारत के लोकतंत्र को सर्वसमावेशी एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ा, आज उसका परिणाम हम सब देख रहे हैं। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में ​हमने उन गांवों में भी बिजली पहुंचाई, जो देश की आजादी के बाद भी अंधेरे में थे। हम LED बल्ब की नई क्रांति देश में लाए ताकि गरीब का बिजली बिल कम हो। अब हमारा प्रयास है कि देश के गरीब का बिजली बिल भी जीरो हो जाए इसलिए इस बजट में 1 करोड़ परिवारों के लिए रूफटॉप सोलर पावर स्कीम की घोषणा की गई है। बीते 10 वर्षों में करीब 1 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। इस वर्ष के बजट में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य उठाया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले 10 वर्षों तक, केंद्र में जो सरकार थी, वह बजट में जितनी घोषणाएं करती थी, उससे कई गुना बड़े घोटाले करती थी। 2014 से पहले भारत का युवा निराशा में डूबा था, उसका भविष्य अंधेरे में था, आज भारत का युवा आत्मविश्वास से भरा है क्योंकि उसके पीछे ईमानदार भाजपा सरकार खड़ी है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में जब कांग्रेस का राज था, तब ओडिशा को अपने हक के लिए भी परेशान होना पड़ता था। आज आपका ये बेटा दिल्ली में बैठा है, इसलिए आज ओडिशा के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जहां ओडिशा की पहचान को खराब करने के प्रयास होते थे, वहीं हमारी सरकार आज ओडिशा का गौरव बढ़ा रही है। ओडिशा में G-20 की बड़ी बैठकें हुईं, जिनमें दुनियाभर से लोग आए। दिल्ली में जो G-20 शिखर सम्मेलन हुआ, उसमें भी ओडिशा छाया रहा। भारत की सांस्कृतिक विरासत से दुनिया के ताकतवर देशों के नेताओं को परिचित कराने के लिए हमने कोणार्क चक्र को चुना।
 

इसे भी पढ़ें: Kartavyapath| मेक इन इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बन रहा है तमिलनाडु, करोड़ों की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

मोदी ने कहा कि ‘न्यू इंडिया’ का निर्माण बन गई है बीजेपी की पहचान! हमें ध्यान रखना चाहिए कि इस वर्ष के बजट में बुनियादी ढांचे के लिए 11 लाख करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।जबकि 2014 से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट 200 करोड़ रुपये से भी कम हुआ करता था. 2 लाख करोड़! उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है। 2014 से पहले भारत का युवा वर्ग निराशा में डूबा हुआ था, उनका भविष्य अंधकार में था। लेकिन, आज भारत का युवा आत्मविश्वास से भरा है क्योंकि ईमानदार भाजपा सरकार उनके पीछे खड़ी है।

Loading

Back
Messenger