Breaking News

‘बीते 5 वर्षों में कभी दंगे, कभी पत्थरबाजी, कभी कर्फ्यू…’, Rajasthan में बोले PM Modi- कांग्रेस जा रही, भाजपा आ रही

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बायतू (बाड़मेर) में भाजपा की विजय संकल्प जनसभा में कहा कि बीते दस साल में केंद्र में जितनी भी योजनाएं बनाई हैं उनमें नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग पानी जैसे पुण्य काम में भी पैसे कमाने का कारोबार करते हैं, भ्रष्टाचार करते हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरा राजस्थान कह रहा है कि जा रही है कांग्रेस, आ रही है भाजपा। उन्होंने कहा कि राजस्थान को कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति अत्याचार में सबसे आगे ला दिया है, माताओं-बहनों का घर से निकलना भी मुश्किल है, मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh में BJP पर बरसे Rahul Gandhi, बोले- मोदी की गारंटी मतलब अडानी की गारंटी

मोदी ने कहा कि पूरा देश आज भाई दूज का त्योहार मना रहा है और ये मेरा सौभाग्य है कि मैं आज राजस्थान की अपनी बहनों के बीच आया हूं। मेरा भी ये प्रयास रहता है कि मैं अपनी बहनों की हर समस्या को दूर कर सकूं और आपका जीवन आसान बना सकूं। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं में नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अब मेरा मिशन बहनों को समस्या से निजात दिलाने का है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली से जल जीवन मिशन का पैसा भेजता हूं, लेकिन ये कांग्रेस के लोग आदतन मजबूर उसमें भी कमीशन खा जाते हैं। कांग्रेस के लोग पानी जैसे पुण्य काम में भी पैसे कमाने का कारोबार करते हैं, भ्रष्टाचार करते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रांची, झारखंड में बहुत बड़ा अभियान भारत सरकार ने शुरू किया है- विकसित भारत संकल्प यात्रा। इसमें भारत सरकार देश के हर गांव जाएगी, हर लाभार्थी से संपर्क करेगी। उन्होंने कहा कि मेरे जो भाई-बहन अब तक सरकार की योजनाओं से वंचित हैं, अब सामने जाकर उनका हक उन्हें दिया जाएगा। मोदी ने कहा कि डालीबाई की इस पावन धरा पर माताओं-बहनों के मान सम्मान के लिए जान की बाजी लगा दी जाती है। ऐसे राजस्थान को कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति अत्याचार में सबसे आगे ला दिया है। हमारी माताओं-बहनों का घर से निकलना भी मुश्किल है, मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Doda Bus Accident | जम्मू-कश्मीर के डोडा में गहरी खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, 19 घायल, पीएम मोदी ने किया अनुग्रह राशि का ऐलान

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के रिश्तेदारों पर आरोप लगते हैं। कांग्रेस विधायक महिलाओं के खिलाफ खुलकर बयान बाजी करते हैं। जब मुख्यमंत्री ऐसे हों, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों को फर्जी बता दे, तो अत्याचारियों के हौसले बुलंद ही हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के एक मंत्री विधानसभा में राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताकर महिला अपराध की पैरवी करे, तो अपराधियों के हौसले बुलंद हो ही जाते हैं। आपने राजस्थान की मर्दानगी का, वीरता का, नारी सम्मान के लिए सिर काटवा देने वाले वीरों का अपमान किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीते 5 वर्षों में राजस्थान में आप लोग कोई भी तीज त्योहार शांति से नहीं मना पाए हैं। कभी दंगे, कभी पत्थरबाजी, कभी कर्फ्यू… कांग्रेस की पिछले पांच सालों की यही तस्वीर रही है। इसलिए कांग्रेस को यहां से हटाना बहुत जरूरी है।

Loading

Back
Messenger