Breaking News

संदेशखाली को लेकर PM मोदी ने CM ममता पर साधा निशाना, बोले- हर चोट का जवाब वोट से देना है

पश्चिम बंगाल के आरामबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद हुगली में उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित तिया। मोदी ने कहा कि आज स्वतंत्र भारत में देश की समृद्धि और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर फिर से पूरे गौरव से नई ऊंचाई प्राप्त कर रही है। ये हम सभी का सौभाग्य है की 5 सदियों के इंतजार के बाद, 500 सालों के बाद प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं। इस दौरान उन्होंने संदेशखाली के बहाने राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधा। साथ ही साथ विपक्ष की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। 
 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: लोकसभा चुनाव से पहले ही क्यों आ रहा CAA, किसे होगा फायदा और किसे नुकसान?

मोदी ने कहा कि संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी। जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की और ममता दीदी से मदद मांगी तो उन्हें बदले में क्या मिला? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दीदी ने, बंगाल सरकार ने TMC के नेता को बचाने के लिए जो भी कर सकते थे पूरी शक्ति लगा दी… TMC के राज में TMC का ये अपराधी नेता करीब-करीब दो महीने तक फरार रहा। कोई तो होगा ना जो उनके बचाता होगा? उन्होंने कहा कि देश की इन उपलब्धियों के बीच बंगाल की स्थिति भी आज पूरा देश देख रहा है। मां, माटी, मानुष का ढोल पीटने वाली TMC ने संदेशखाली की बहनों के साथ जो किया है, वो देखकर पूरा देश दुखी है, आक्रोशित है।
उन्होंने कहा कि वह टीएमसी नेता करीब 2 महीने तक फरार रहा। तंज कसते हुए कहा कि कोई तो होगा न, जो उनको बचाता होगा! उन्होंने कहा कि क्या आप ऐसी पार्टी को माफ कर देंगे, क्या आप टीएमसी को माफ कर देंगे? हर चोट का जवाब वोट से देना है! प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लिए भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों और तुष्टिकरण करने वालों का साथ देना…यही एक काम बचा है, यही उनके लिए सबसे बड़ा काम है। टीएमसी ने बंगाल में अपराध और भ्रष्टाचार का एक नया मॉडल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी गारंटी है…मैं बंगाल के लोगों से वादा करता हूं कि लूटने वालों को लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी छोड़ने वाला नहीं है। मोदी इनकी गालियों और हमले से डरने वाला नहीं है, झुकने वाला नहीं है। जिसने गरीब को लूटा है, उसको लौटाना ही पड़ेगा।
 

इसे भी पढ़ें: ‘JMM और कांग्रेस विकास की दुश्मन’, Jharkhand में बोले PM Modi, देश में एक ही गूंज, अबकी बार 400 पार

मोदी ने कहा कि मोदी ने हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। आयुष्मान कार्ड से देशभर में करोड़ों गरीब परिवारों का मुफ्त में इलाज हुआ है। इससे इन परिवारों को लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है। लेकिन गरीब, SC/ST विरोधी TMC यहां के सवा करोड़ परिवारों को इसका लाभ नहीं देती। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार गरीब, किसान, नौजवान और महिला के सशक्तिकरण में बहुत बड़ी रुकावट है। ये चार वर्ग जब तक सशक्त नहीं होंगे, तब तक बंगाल विकसित नहीं हो सकता…इसलिए आज केंद्र सरकार गरीब, किसान, नौजवान और महिला सशक्तिकरण पर सबसे ज्यादा जोर दे रही है। ये भाजपा की ही सरकार है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाकर लोकसभा और विधानसभाओं में महिला को आरक्षण दिया।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विकसित होगा, तभी भारत भी विकसित होगा। इसके लिए आने वाले लोकसभा चुनाव में यहां की सभी सीटों पर कमल खिलाना है। टीएमसी को घमंड है कि उसके पास एक निश्चित वोट बैंक है, लेकिन इस बार टीएमसी का ये घमंड भी टूटेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर सबसे ज्यादा जोर दे रही है। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित पश्चिम बंगाल आवश्यक है! इसके लिए सुनिश्चित करें कि आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में हर जगह ‘कमल’ खिले।

Loading

Back
Messenger