Breaking News

हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि विवेक को सोमवार को कथित तौर पर अपराध की योजना बनाते समय पकड़ा गया और उसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, ‘‘नजफगढ़ के स्थानीय बदमाशों से प्रभावित होकर विवेक आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने लगा। अपने साथियों के बीच भय पैदा करने के लिए, वह अक्सर हथियार रखता था और उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था।’’

अधिकारी ने कहा कि पुलिस विवेक के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कड़ी निगरानी रख रही थी और गुप्त जानकारी के आधार पर उसे 24 फरवरी को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, विवेक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है और दिल्ली आने के बाद गैंगस्टर काला जठेड़ी से जुड़े एक शार्पशूटर के संपर्क में आया।

Loading

Back
Messenger