Breaking News

Sakshi Murder Case में पुलिस ने रिक्रिएट करवाया सीन, नया वीडियो भी आया सामने

दिल्ली के शाहबाद डेरी हत्याकांड को लेकर हर कोई दुखी है। हत्या के मुख्य आरोपी साहिल को पकड़ा जा चुका है। आरोपी ने बर्बर्ता की हदों को पार करते हुए इस हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने 31 मई को आरोपी साहिल का मेडिकल टेस्ट करवाया है। 
 
इस टेस्ट को करवाए जाने से पहले सुबह 4 बजे दिल्ली पुलिस की टीम साहिल को लेकर घटना स्थल पर पहुंची जहां उसने साक्षी का कत्ल किया था। इस दौरान पुलिस ने क्राइम सीन को रिक्रिएट किया और साहिल से कई सवाल भी पूछे। पुलिस पूछताछ में पता करने की कोशिश कर रही है कि साहिल ने नाबालिग लड़की के आने का इंतजार क्यों किया था।
 
नया वीडियो फुटेज आया सामने
दिल्ली मर्डर मामले में नया फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ये फुटेज नाबालिग युवती की हत्या से दो मिनट पहले का है। इस वीडियो में युवती उस जगह जाती हुई दिख रही है जहां साहिल ने उसकी हत्या की थी। हालांकि इस वीडियो में साहिल उसके साथ नजर नहीं आ रहा है।
 
पिता को थी साहिल की जानकारी
अब तक आए बयानों में मृतका की मां लगातार बोलती रही कि वो साहिल के संबंध में कुछ नहीं जानती थी। वहीं अब मृतका के पिता ने बताया है कि वो साहिल को जानते थे। ये जानकारी पुलिस को दर्ज एफआईआर से सामने आई है। पिता ने कबूल किया है कि वो जानते थे कि साहिल और उनकी बेटी एक दूसरे को एक वर्ष से जानते थे। पिता ने बताया कि जब भी उसे साहिल से दूर रहने की हिदायत की जाती थी तो वो घर में लड़कर घर छोड़कर चली जाती थी।
 
साहिल को 1 जून को किया जाएगा कोर्ट में पेश
जानकारी के मुताबिक साहिल को पुलिस ने 31 मई तक के लिए रिमांड पर रखा है। उसे आगे पूछताछ करने के लिए फिर से 1 जून को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि साहिल लगातार बयान बदल रहा है। पुलिस के मुताबिक साहिल ने स्वीकार किया है कि उसने हरिद्वार से चाकू खरीदा था। बता दें कि पुलिस को अबतक हत्या में उपयोग किया गया चाकू बरामद नहीं हुआ है। इसकी भी पड़ताल पुलिस कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी साहिल ने दो दिन पहले हत्या की साजिश रची थी, जब 16 वर्षीय साक्षी ने अपने दोस्तों के सामने उसे डांटा और उसके साथ रिश्ते सुधारने से इनकार कर दिया। 
 
ये है मामला
बता दें कि रविवार को साहिल (20) ने साक्षी पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए और उसके बाद सीमेंट के स्लैब से भी उस पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी फट गई थी। 

Loading

Back
Messenger