Breaking News

हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने दो किलो से अधिक चरस जब्त की, दो गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक रतन ने बताया कि यह अभियान मठोली क्षेत्र में चलाया गया। अभियान के दौरान चंबा जिले के मक्कन सनवाल गांव निवासी जगदीश और टेगा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 20 (भांग का पौधा और भांग से संबंधित अपराधों के लिए सजा) और धारा 29 (उकसाने का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान जारी रखेगी।

Loading

Back
Messenger