Breaking News

Poorvottar Lok: Cyclone Remal का उत्तर-पूर्व में खतरा, असम में 600 परिवारों को स्थानांतरित करने का अभियान

Prabhasakshi News Network के खास कार्यक्रम Poorvottar Lok में आप सभी का स्वागत है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और तेज हो जाएगा तथा रविवार शाम तक यह भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकरायेगा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस मॉनसून पूर्व मौसम में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है। हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवात के नामकरण प्रणाली के अनुसार, इस तूफान का नाम रेमल रखा जाएगा। असम सरकार दो साल पहले बेदखली अभियान के दौरान विस्थापित हुए लगभग 600 परिवारों को दरांग जिले के गोरुखुटी में उनके अस्थायी आवास से स्थानांतरित करने के लिए एक अभियान चला रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रभावित परिवारों ने दावा किया है कि गोरुखुटी के दो स्थानों पर 620 घर पहले ही नष्ट हो चुके हैं और कार्रवाई अब भी जारी है। 
मिजोरम
बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और तेज हो जाएगा तथा रविवार शाम तक यह भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकरायेगा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस मॉनसून पूर्व मौसम में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है। हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवात के नामकरण प्रणाली के अनुसार, इस तूफान का नाम रेमल रखा जाएगा। भारत मौसम विभाग की वैज्ञानिक मोनिका शर्मा ने बताया, ‘‘यह प्रणाली शुक्रवार की सुबह तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में केंद्रित हो जाएगा। यह शनिवार की सुबह एक चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा और इसमें तेजी आयेगी। इसके बाद रविवार शाम तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट पर पहुंचेगा।’’ आईएमडी के मुताबिक, रविवार को चक्रवात के कारण 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम कार्यालय ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। 
 

इसे भी पढ़ें: सितंबर में Vvs Laxman का NCA में कार्यकाल होगा खत्म, जानें आगे किस रोल में आ सकते हैं नजर

अरुणाचल प्रदेश
पूर्वोत्तर राज्यों के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को छह राज्यों में इनडोर क्रिकेट प्रशिक्षण अकादमियों की आधारशिला रखी।   इनडोर क्रिकेट अकादमी अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम के खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान करेंगी। यह अकादमी शिलांग, ईटानगर, कोहिमा, आइजोल, इंफाल और गंगटोक में स्थित होंगी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्वोत्तर में बीसीसीआई की आगामी अत्याधुनिक इनडोर प्रशिक्षण सुविधाओं की आधारशिला रखकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’ 
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने को लेकर निर्वाचन अधिकारियों के कार्रवाई नहीं करने के बाद एक महिला की शिकायत पर राज्य मानवाधिकार आयोग (एपीएसएचआरसी) ने उनके खिलाफ संज्ञान लिया है। महिला ने पिछले साल जून में निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि चांगलांग के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जिस पर धोखाधड़ी से फर्जी मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने का आरोप लगाया गया था। 
असम
असम सरकार दो साल पहले बेदखली अभियान के दौरान विस्थापित हुए लगभग 600 परिवारों को दरांग जिले के गोरुखुटी में उनके अस्थायी आवास से स्थानांतरित करने के लिए एक अभियान चला रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रभावित परिवारों ने दावा किया है कि गोरुखुटी के दो स्थानों पर 620 घर पहले ही नष्ट हो चुके हैं और कार्रवाई अब भी जारी है। 
असम की नगांव लोकसभा सीट के एक निर्दलीय उम्मीदवार को एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और फिर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। नगांव सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी अबू शमा को एक दिन पहले गिरफ्तार करने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें: Top Trending Pakistani Shows Right Now | भारत में भी लोकप्रिय हैं पाकिस्तानी नाटक, जानें सबसे टॉप सूची में कौन से धारावाहिक चल रहे हैं?

त्रिपुरा
त्रिपुरा सरकार बांग्लादेश के रास्ते ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को मजबूत बनाने की व्यवस्था पर काम कर रही है। एक मंत्री ने यह जानकारी दी। परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि त्रिपुरा में ईंधन और सामान लाने की यह एक वैकल्पिक व्यवस्था होगी। असम के जतिंगा में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद त्रिपुरा को गंभीर ईंधन संकट का सामना करना पड़ा था। असम-अगरतला राजमार्ग और पड़ोसी राज्य को जोड़ने वाले रेल लिंक पर मानसून के दौरान भूस्खलन के कारण यातायात बाधित होना बेहद आम है। 
मेघालय 
सिनेमा के नाम पर मेघायल में केवल दो सिनेमाघर हैं लेकिन इस छोटे से राज्य की गारो की लघु फिल्म रिमडोगिट्टांगा ’ ने फ्रांस में इतिहास रच दिया। फिल्म निर्देशक डोमिनिक संगमा की फिल्म रिमडोगिट्टांगा (रप्चर) फ्रांस के 33 शहरों और 36 सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें पेरिस के तीन और नीस का एक सिनेमाघर शामिल है। फिल्म दमदार प्रदर्शन कर रही है और उसे रिलीज हुए दो सप्ताह हो गए हैं।

Loading

Back
Messenger