Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार से मेघालय, ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार से मेघालय और ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, पहले दिन वह मेघालय के उमियम में पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्र के लिए आईसीएआर अनुसंधान परिसर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 10 जनवरी को मुर्मू ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगी और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी।

Loading

Back
Messenger