Breaking News

राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं हुईं प्रियंका, बीजेपी ने भाई-बहन के बीच ‘फूट’ का किया दावा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाई राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा की अनुपस्थिति पार्टी के स्वामित्व को लेकर उनकी “अपूरणीय दरार” का परिणाम है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भाई-बहन के बीच दरार का जिक्र किया। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि सबको अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखना चाहिए। जब यात्रा 2.0 शुरू हुई तब भी प्रियंका वाद्रा वहाँ से नदारद थीं, और आज जब राहुल की यात्रा उत्तर प्रदेश पहुँची है, तब भी प्रियंका वहाँ नहीं रहेंगी। पार्टी पर मिल्कियत के लिए भाई-बहन के बीच ना पटने वाली ये खाई अब सर्वविदित है।
 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh में कैसे राहुल गांधी पर भारी पड़ी दिग्विजय-कमलनाथ की जोड़ी, राज्यसभा टिकट से जुड़ा है पूरा मामला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा फिलहाल बिहार से होकर गुजर रही है। गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को बिहार के औरंगाबाद में एक मेगा रैली को संबोधित किया। भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई है। प्रियंका को इसमें शामिल होना था पर वह नहीं हो सकीं। प्रियंका गांधी वाड्रा को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वजह से वह आज उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी। 
उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि वह बीमार पड़ गई हैं और बेहतर होने पर यात्रा में शामिल होंगी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। प्रियंका ने आगे लिखा कि तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं। 
 

इसे भी पढ़ें: Poorvottar Lok: Assam CM ने राहुल गांधी को दिया तोफहा, Manipur में हालात हो रहे सामान्य, Tripura मंत्रिमंडल अयोध्या में करेगा दर्शन

यात्रा 16 फरवरी को वाराणसी के रास्ते राज्य में प्रवेश किया और फिर भदोही, प्रयागराज और प्रतापगढ़ होते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। 19 फरवरी को राहुल गांधी अमेठी लोकसभा क्षेत्र के गौरीगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यात्रा अगले दिन रायबरेली पहुंचेगी जहां से यह लखनऊ के लिए आगे बढ़ेगी जहां राहुल गांधी और अन्य प्रतिभागियों के रात्रि विश्राम की संभावना है। यूपी में रायबरेली एकमात्र लोकसभा सीट है जिस पर कांग्रेस का कब्जा है। वर्तमान में, सोनिया गांधी इस निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी सीट हार गए थे। अमेठी नेहरू गांधी परिवार की “कर्मभूमि” है।

Loading

Back
Messenger