Breaking News

Karnataka: प्रियंका गांधी ने कृष्णराजनगर में किया रोड शो, बोलीं- भाजपा ने कर्नाटक के लोगों के लिए कुछ काम नहीं किया

कांग्रेस कर्नाटक चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक रही है। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहता है। कांग्रेस की ओर से आज पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरी थीं। उन्होंने रैली और रोड सो किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मैसूर ज़िले के कृष्णराजनगर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। प्रियंका ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भ्रष्ट सरकार चल रही है और ऐसी सरकार है जिसने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम चाहते हैं एक ऐसी सरकार आए जो जनता के लिए काम करे। 
 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने लिंगायत समुदाय का किया अपमान, फडणवीस बोले- हर नेता सोचता है अगला सीएम वही होगा

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक के लोगों के लिए कुछ कार्य नहीं किया। आप किसी भी क्षेत्र में देख लीजिए वह (भाजपा राज्य को) नीचे ही (ले) गए हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों को पता है कि लोगों को कितना लूटा गया है। इससे पहले कर्नाटक में भाजपा सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि राज्य से 1.5 लाख करोड़ रुपये की “लूट” की गई है। उन्होंने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सत्ता में आने और राज्य को विकास के पथ पर ले जाने का भरोसा जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्तियों में घोटाला हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि ऐसा करने वालों का संबंध भाजपा से था।
 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार है BRS! लेकिन विपक्ष के चेहरे के रूप में राहुल नहीं बल्कि…

प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक हालिया टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि कर्नाटक को मौजूदा समय के किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है और ‘वोट नहीं देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद’ नहीं मिलने की धमकी देना’ राज्य की जनता का अपमान है। कांग्रेस महासचिव ने नड्डा का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘आज भाजपा के नेता धमकी दे रहे हैं कि अगर वोट नहीं दिया तो मोदी जी का अशीर्वाद नहीं मिलेगा। जिस जनता को बासवन्ना जी और नारायण गुरू जी ने अपना आशीर्वाद दिया हो, उसे आज के किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है।’’ 

Loading

Back
Messenger