भले ही एक और 2024 चुनाव से पहले विपक्षी एकता की कवायद की जा रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी विस्तार को लेकर कोशिशों में जुटी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज तेलंगाना पहुंची थीं। तेलंगाना में उन्होंने के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेलंगाना में किसानों और नौजवानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि BRS सरकार ने कहा था कि वो आपको कर्ज मुक्त करना चाहती है लेकिन आज भी ढाई लाख किसानों पर कर्ज है, रोजाना लगभग 3 किसान आत्महत्या करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केसीआर जी ने कहा था कि हर घर में एक नौकरी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी का ‘आतंक’ है : Priyanka Gandhi
प्रियंका ने सवाल किया कि आप लोगों को नौकरी मिली क्या? यहां के 40 लाख युवा बेरोजगार हैं। 2018 में इन्होंने कहा था कि हर महीने 3,000 बेरोजगारी भत्ता मिलेगा..मिला क्या? उन्होंने कहा कि 2 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली है लेकिन भरे नहीं गए। आज कर्नाटक में चुनाव प्रचार खत्म हो गए हैं। प्रियंका ने कर्नाटक में जमकर प्रचार किया है। प्रियंका ने कहा कि हम बहुत आश्वस्त हैं। मैं केवल उस प्रतिक्रिया को देख सकती हूं जो हमें जनता से मिली है। कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है।
इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा से नीना गुप्ता को होती है जलन, एक्ट्रेस ने खुद बताई ईष्या करने की वजह
कांग्रेस नेता ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है तो सरकार का कर्तव्य है कि जहां-जहां सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है, जो महंगाई का ज्यादा बोझ उठा रहा है उसके लिए कुछ राहत दे… लेकिन भाजपा ‘40% सरकार का’ के नाम से जानी जाती है। कर्नाटक के विजयनगर में उन्होंने कहा कि हमने बार-बार PM, गृह मंत्री, दूसरे राज्यों के CM और अन्य BJP नेताओं से कहा- मुद्दे पर आओ, लेकिन एक भी बार वे मुद्दे पर नहीं आए। किसी भी BJP नेता ने नहीं बताया कि साढ़े 3 सालों में उन्होंने कर्नाटक के लिए क्या किया, कितने रोजगार दिए, कितना विकास किया?