Breaking News

Poorvottar Lok: मणिपुर के जिरीबाम में एक व्यक्ति की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

Prabhasakshi News Network के खास कार्यक्रम Poorvottar Lok में आप सभी का स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं किरेन रीजीजू और तापिर गाओ ने अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर मंगलवार को जीत हासिल कर ली। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री रीजीजू और भाजपा उम्मीदवार गाओ ने जीत हासिल कर अपनी-अपनी सीट बरकरार रखी। वहीं 
असम में ‘नोटा’ (उपरोक्त में से कोई नहीं) के लिए सबसे अधिक वोट डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पड़े, जहां से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने चुनाव जीता है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। राज्य में ‘नोटा’ को कुल 2,40,301 वोट मिले, जिनमें से सबसे अधिक 32,255 वोट डिब्रूगढ़ में डाले गए। ‘नोटा’ के लिए सबसे कम वोट करीमगंज में दर्ज किए गए, जहां से भाजपा के कृपानाथ मल्ला फिर से चुनाव जीते हैं।
अरुणाचल प्रदेश 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं किरेन रीजीजू और तापिर गाओ ने अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर मंगलवार को जीत हासिल कर ली। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री रीजीजू और भाजपा उम्मीदवार गाओ ने जीत हासिल कर अपनी-अपनी सीट बरकरार रखी। 
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू सरकार को समर्थन देगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एनपीपी अरुणाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थांगवांग वांगहम ने कहा कि पार्टी ने हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में लोगों के जनादेश को स्वीकार कर लिया है।
 

इसे भी पढ़ें: Land For Job Scam: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही मुश्किल में लालू यादव, CBI ने दाखिल कर दी फाइनल चार्जशीट

असम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 15 अगस्त तक अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे और कम से कम तीन नए चेहरों को इसमें शामिल किया जाएगा, ताकि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले नयी टीम तैयार की जा सके। शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व से बात नहीं की है और राज्य में बाढ़ से उत्पन्न हालात बेहतर होने के बाद एक महीने में मंत्रिमंडल में फेरबदल की प्रक्रिया पर विचार करेंगे।
असम में ‘नोटा’ (उपरोक्त में से कोई नहीं) के लिए सबसे अधिक वोट डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पड़े, जहां से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने चुनाव जीता है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। राज्य में ‘नोटा’ को कुल 2,40,301 वोट मिले, जिनमें से सबसे अधिक 32,255 वोट डिब्रूगढ़ में डाले गए। ‘नोटा’ के लिए सबसे कम वोट करीमगंज में दर्ज किए गए, जहां से भाजपा के कृपानाथ मल्ला फिर से चुनाव जीते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Tripura में 70 लाख रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को उल्लेखनीय सुधार हुआ लेकिन सात जिले के लगभग 1.3 लाख लोग बाढ़ के प्रभाव से अब भी जूझ रहे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कछार, हैलाकांडी, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नगांव जिलों में बाढ़ से 1,29,500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
मणिपुर
कांग्रेस ने हिंसा प्रभावित मणिपुर में मंगलवार को दोनों लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली।​​अल्फ्रेड कनगम एस आर्थर ने बाह्य मणिपुर सीट पर 85,418 मतों के अंतर से जीत हासिल की। ​​उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के कछुई टिमोथी जिमिक को हराया। आर्थर को 3,84,954 वोट मिले, जबकि जिमिक को 2,99,536 वोट मिले। 
नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को अपने समर्थन की बृहस्पतिवार को पुन:पुष्टि की। उसने समर्थन वापस लेने के दावों को खंडन किया। जल संसाधन मंत्री और एनपीएफ की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष ए. न्यूमई ने कहा, एनपीएफ द्वारा एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लेने के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट झूठे हैं। 
मणिपुर के जिरीबाम जिले में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा 59 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या किए जाने पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने वहां अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोइबम सरतकुमार सिंह का शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों ने खाली पड़े झोपड़ों में आग लगा कर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार रात वहां निषेधाज्ञा लागू कर दी।
त्रिपुरा
पश्चिमी त्रिपुरा जिले में शुक्रवार को याबा (एक प्रकार का मादक पदार्थ) की गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त की गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पश्चिमी त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर त्रिपुरा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक संयुक्त दल ने बांग्लादेश सीमा से सटे सेपाहिजाला जिले के माटीनगर में एक मकान पर छापा मारा और याबा की 20000 गोलियां, एक पिस्तौल, और चार कारतूस जब्त कीं।
मेघालय
कांग्रेस ने मंगलवार को मेघालय की तुरा लोकसभा सीट एनपीपी से छीन ली, लेकिन 15 साल बाद उसे शिलांग सीट पर हार का सामना करना पड़ा। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। तुरा लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार सालेंग ए संगमा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की प्रत्याशी अगाथा के. संगमा को 1,55,241 मतों से हराया। 

Loading

Back
Messenger