Breaking News

China Releases New Official Map | चीन के भारत की जमीन हड़पने का राहुल गांधी का दावा आधारहीन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उनके उस दावे के लिए आलोचना की जिसमें दावा किया गया था कि चीन ने भारत की जमीन हड़प ली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आरोप ‘आधारहीन’ हैं।
उन्होंने दावा किया कि जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री रहने के दौरान चीन ने भारत की जमीन कब्जा ली थी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन द्वारा मानक मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताए जाने की पृष्ठभूमि में दावा किया है कि यह विषय बहुत गंभीर है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश : ‘आप’ नेता केजरीवाल और मान 20 अगस्त को रीवा में रैली को संबोधित करेंगे

राहुल ने दावा किया कि चीन ने पहले ही लद्दाख में भारत की जमीन हड़प ली है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस पर कुछ बोलना चाहिए।
राहुल के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जोशी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के आरोप निराधार हैं।’’
उन्होंने कहा कि गांधी को समझना चाहिए कि चीन ने जो भी जमीन हड़पी है, वह जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान हड़पी गई थी।
उन्होंने कहा, ‘‘वे उस क्षेत्र में कुछ गतिविधियां कर रहे हैं जो नेहरू के प्रधानमंत्री रहने के दौरान हड़प ली गई थी। यह आजादी के बाद कांग्रेस द्वारा किए गए पापों के कारण है कि चीन हमारा पड़ोसी बन गया है। जब से यह तिब्बत था, तब से आज तक, इन लोगों ने ऐसी नीतियों का पालन किया, जिसके कारण ऐसा हुआ।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को नीतियों की कोई समझ नहीं है।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर महिला बनकर पुरुषों को ठगने के आरोप में घाना का नागरिक गिरफ्तार

चीन ने पिछले दिनों अपने ‘मानक मानचित्र’ का 2023 का संस्करण आधिकारिक रूप से जारी किया था, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को उसके हिस्से के रूप में दर्शाया गया है।
भारत ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीन के मानचित्र में दिखाए जाने के संबंध में पड़ोसी देश के दावों को मंगलवार को ‘आधारहीन’ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि चीनी पक्ष के ऐसे कदम सीमा से जुड़े विषय को केवल जटिल ही बनाएंगे।

जोशी ने कहा, ‘‘हमारे विदेश मंत्रालय ने मानचित्र मुद्दे पर चीन की कार्रवाई की पहले ही निंदा की है और इसका कड़ा विरोध भी किया है। लेकिन उन्हें (राहुल गांधी) हमारे विदेश मंत्रालय पर भरोसा नहीं है। वह चीन की बातों पर विश्वास करते हैं।’’
विदेश मंत्रालय ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि इसका कोई आधार नहीं है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन के कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए एनडीटीवी से कहा, ‘‘सिर्फ बेतुके दावे करने से दूसरों के क्षेत्र आपके नहीं हो जाते हैं।

Loading

Back
Messenger