Breaking News

Jammu-Kashmir में बोले राहुल गांधी, मेरे पूर्वज इसी भूमि से थे, सरकार बड़े पैमाने पर जनता की जेब काट रही है

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल अंतिम पड़ाव में है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा अब जम्मू कश्मीर में पहुंच गई है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 30 जनवरी को राहुल गांधी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा संपन्न हो जाएगी। राहुल गांधी ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश के बाद कहा कि मेरे पूर्वज इसी भूमि से संबंध रखते थे, मुझे लगता है कि मैं घर वापस लौट रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नफरत फैलाई है, पहले मैंने सोचा था कि यह बहुत गहराई तक फैला है, लेकिन ऐसा नहीं है और ऐसा मुख्य रूप से टेलीविजन पर दिखाई देता है। राहुल ने कहा कि मैं कन्याकुमारी से पैदल चलकर कश्मीर आया हूं, भाजपा और आरएसएस की नीतियों ने बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की समस्या पैदा की है। 
 

इसे भी पढ़ें: ‘निराधार आरोप लगाते हैं राहुल गांधी’, अनुराग ठाकुर बोले- उन्हें बताना चाहिए की कितना समय उन्होंने सदन में बिताया?

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बड़े पैमाने पर ‘‘जनता की जेब काट’’ रही है, यह आपका ध्यान भटकाती है और फिर आपको लूटती है। उन्होंने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई को देश के मुख्य मुद्दे करार देते हुए मीडिया पर इन्हें उजागर न करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बॉलीवुड सितारों- ऐश्वर्या राय और अक्षय कुमार जैसे विषयों का सहारा लेता है। वहीं इससे पहले पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा। एक बार फिर पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उसे ‘‘रिमोट कंट्रोल’’ से चलाया जा रहा है। वायनाड से सांसद ने आम आदमी पार्टी (आप) पर पिछले साल हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में विज्ञापनों पर पंजाब की धनराशि खर्च करने का आरोप लगाया। 
 

इसे भी पढ़ें: अब्दुल्ला-मुफ्ती कब समझेंगे कि पाकिस्तान का वार्ता का प्रस्ताव हमेशा छलावा ही रहा है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने जम्मू में प्रवेश करने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पहले से ही उनकी अगवानी करने के लिए वहां मौजूद रहे। डॉ. अब्दुल्ला अपने नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं के साथ जम्मू से बस में लखनपुर बॉर्डर पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यात्रा भारत के सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के लिए है। उन्होंने कहा कि यात्रा देश में एकता को मजबूत करेगी और कश्मीर से देश में उम्मीद का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कन्याकुमारी से राहुल गांधी के साथ चलते। “लेकिन मैं 90 साल का हूं। अगर मैं छोटा होता तो मैं कन्याकुमारी से राहुल के साथ चलता। उनकी (राहुल) यात्रा नफरत को खत्म करने के लिए है।

Loading

Back
Messenger