Breaking News

‘देश में बेरोजगारी और महंगाई बड़ा मुद्दा’, Rahul Gandhi बोले- जनता की आवाज न मीडिया उठा रहा और न सरकार सुन रही

अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश में भाजपा और RSS के लोग नफरत फैला रहे हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रहे हैं, एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रहे हैं और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महीनों से मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए… इसलिए हमने सोचा कि क्यों ना हम एक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करें।
 

इसे भी पढ़ें: ‘असम पर दिल्ली से शासन नहीं होना चाहिए’, Rahul Gandhi ने BJP-RSS पर लगाया ये बड़ा आरोप

राहुल गांधी की यात्रा आज अरुणाचल प्रदेश भी पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर में सिविल वॉर जैसा माहौल बना हुआ है, लोग मारे जा रहे हैं, घर जलाए जा रहे हैं..लेकिन देश के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। उन्होंने कहा कि पिछले साल हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी। जिसमें देश के कोने-कोने से लोग आए। उन्होंने कहा कि हमें नॉर्थ ईस्ट में भी यात्रा करनी चाहिए। जिसके बाद हमने नॉर्थ ईस्ट से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की है। 
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भाई को भाई से लड़ाती है, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाती है, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाती है और दो-तीन लोगों के लिए सरकार चलाती है। इसमें पूरा फायदा दो-तीन बड़े उद्योगपतियों का होता है और जनता का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़ने का काम करती है, उन्हें प्रतिनिधित्व देने का काम करती है- जैसे अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया।
 

इसे भी पढ़ें: ‘यह न्याय यात्रा नहीं मिया यात्रा है’, राहुल पर पलटवार करते हुए बोले हिमंता, डुप्लिकेट नाम लेकर चल रहा गांधी परिवार

राहुल ने कहा कि आज हिंदुस्तान में बहुत बेरोजगारी और महंगाई है। लेकिन मीडिया महंगाई और बेरोजगारी के बारे में कुछ नहीं बोलता। जनता की आवाज न मीडिया उठा रहा है और न सरकार सुन रही है। उन्होंने कहा कि हम आपके बीच आपकी पीड़ा सुनने आए हैं, इसलिए इस यात्रा को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नाम दिया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आमतौर पर विपक्ष की आवाज को मीडिया उठाता है, लेकिन आज  BJP-RSS ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है। वे सारे मीडिया संस्थानों पर दबाव बनाकर जनता के मुद्दों को उठाने से रोकते हैं। जनता के मुद्दों को उठाने का यही एक तरीका है, इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की। 

Loading

Back
Messenger