Breaking News

Rajasthan: Ashok Gehlot बोले- राजस्थान में कांग्रेस की लहर, भाजपा ने कहा- उनकी सरकार को हटाने की सुनामी

राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। 200 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि राज्य में फिर से उनकी सरकार आ रही है। वहीं, भाजपा का अलग दावा है। भाजपा के मुताबिक कांग्रेस जा रही और भगवा पार्टी आ रही है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की लहर चल रही है ये मैं महसूस कर रहा हूं।… मैं अपील यही करना चाहता हूं कि सभी मतदान ज्यादा करें। मुझे यकीन है इस बार हमारी सरकार फिर से वापस आएगी। इसी पर भाजपा ने पलटवार किया है। 
 

इसे भी पढ़ें: Sachin Pilot को नालायक और गद्दार कहने वाले Ashok Gehlot ने अब उनका वीडियो शेयर कर सब कुछ ठीक होने का दावा किया

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2013 में जब भाजपा को 163 सीट मिली थी और कांग्रेस 21 पर सिमट गई थी, तब भी उन्हें(अशोक गहलोत) करंट का स्पंदन महसूस हुआ था। तब वे यह भांप नहीं पाए थे कि वे जो स्पंदन महसूस कर रहे थे, वह उनकी सरकार को हटाने की सुनामी थी। अभी भी ऐसी ही स्थिति है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ धोखा किया, 2018 में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया… परिवर्तन के संकल्प के साथ जनता जुटी है, अबकी बार राज बदलेगा और इतनी बुरी तरह बदलेगा कि एक नया इतिहास बनेगा।
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में खत्म हुआ चुनावी प्रचार का शोर, 25 नवंबर को 200 सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में 8 करोड़ लोग रहते हैं, जब सरकार बनती है तब सबका समर्थन मिलता है… जातिगत राजनीति करना कोई स्वस्थ्य संकेत नहीं है… जब भाजपा को लगता है कि वे चुनाव हारेंगे तब वे जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों का ‘लाडला’ बनने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई ‘लाडला’ बनने का प्रयास करता है तो वह जनता का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सब त्याग, सेवा और जनता के साथ संबंध बनाने के बारे में है। पायलट ने कहा कि किसी को उनकी चिंता नहीं करनी चाहिए, उनकी पार्टी और जनता उनका ख्याल रखेगी। 

Loading

Back
Messenger