Breaking News

Rajasthan: INDIA Bloc के नेताओं पर JP Nadda का तंज, आधे जेल में हैं, आधे बेल पर हैं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कहा कि विपक्षी इंडिया गुट वंशवादी पार्टियों का गठबंधन है, जिसके आधे नेता जेल में हैं और आधे जमानत पर हैं। नड्डा ने राजस्थान के झालावाड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। भाजपा ने झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र से दुष्यन्त सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन एक ‘भ्रष्टाचार बचाओ गठबंधन’ है। इसमें ऐसी पार्टियाँ हैं जिनमें अध्यक्ष भी परिवार से हैं, महासचिव भी परिवार से हैं और मंत्री भी परिवार से हैं। ये परिवार की पार्टियां हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हर जगह घोटाले किये हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Thiruvananthapuram: Shashi Tharoor ने दाखिल किया नामांकन, बोले- यह चुनाव हमारे राष्ट्र की आत्मा बचाने का है

उन्होंने पूछा, “राहुल गांधी जमानत पर हैं या नहीं? क्या सोनिया गांधी, चिदंबरम, (आप के राज्यसभा सांसद) संजय सिंह जमानत पर हैं या नहीं? क्या अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया जेल में हैं या नहीं?” उन्होंने कहा, “इंडी गठबंधन के आधे नेता जेल में हैं और आधे जमानत पर हैं।” नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की आकांक्षा है कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार हो। विकासोन्मुखी सरकार हो। मोदी जी के नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ा।
जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। परिणाम स्वरूप आज देश में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज गांवों की तस्वीर बदल गई है। ऐसे 18,000 गांव थे, जहां पहले की सरकारों के दौरान बिजली नहीं थी।2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने मात्र 1,000 दिन में 18,000 गांवों को बिजली पहुंचाई। उन्होंने कहा कि आज भारत की आकांक्षा है- एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार हो। एक विकास युक्त सरकार हो। मोदी जी के नेतृत्व में तेज गति से देश आगे बढ़े। अकल्पनीय विकास के माध्यम से भारत एक ‘विकसित देश’ के रूप में खड़ा हो जाए।
 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: पूर्वांचल में बाहर से मजबूत दिख रही भाजपा अंदर से क्यों सहमी हुई है

भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में गांवों की स्थिति बदल गई है। 18,000 गांवों में बिजली नहीं थी, जहां 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिजली पहुंच गई। भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए, नड्डा ने कहा कि 3.5 लाख गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा गया है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं।

Loading

Back
Messenger