Breaking News

राजस्‍थान: नीलगायों के शिकार के आरोप में एक गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने चौमूं के पास जंगलों में नीलगाय का शिकार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और वह उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कालाडेरा के थानाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विकास को पकड़ लिया जबकि उसके बाकी साथी हथियार लेकर वाहनों में सवार होकर भाग गए।

सिंह के अनुसार विकास ने पुलिस को बताया कि इस गिरोह का सरगना किशन बावरिया है। उसने इलाके में पांच नील गायों के शिकार की बात बताई है। इनमें से दो मृत नील गाय घटनास्थल पर मिले हैं।

आरोपी के पास से 150 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
सिंह ने बताया कि यह गिरोह कई दिनों से अलग-अलग इलाकों में नील गायों का शिकार कर रहा था। उनके मुताबिक बाकी सदस्यों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Loading

Back
Messenger