Breaking News
-
भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में पहला वनडे खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने…
-
पाकिस्तानी अदालत ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा शहबाज को आठ साल पुराने…
-
डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कदम रखते ही टैरिफ वॉर छेड़ दी है। अमेरिका…
-
कांग्रेस ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि…
-
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दक्षिण अफ्रीका में आगामी जी20 बैठक में शामिल नहीं होंगे।…
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के संगठनात्मक कार्य के लिए 10 दिवसीय दौरे…
-
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने साइबर सेक्सटॉर्शन मामले में आरोपी एक महिला को नियमित…
-
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र…
-
जेवर विधानसभा में एक और गौशाला बनेगी, निराश्रित गौवंशों से निजात मिलेगी, ग्राम धनौरी में…
-
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी…
दिवाली के मौके पर अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य स्वागत होना है, जिसे लेकर तैयारियां जोर शोर से जारी है। दीपोत्सव की तैयारियां अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या को दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह से सजाया गया है। दिवाली के मौके पर दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए अयोध्या में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
इन आयोजनों में रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां अयोध्या के प्रवेश द्वार से होकर निकलेंगे। इसका समापन रामकथा पार्क में होगा। झांकियों के आगे पीछे नृत्य संगीत की भी अलग अलग टोलियां चलेंगी। इन झाकिंयों के मंच पर भगवान के विग्रह भी मौजूद होंगे।
रामकथा पार्क में जब ये झांकियां निकलेंगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें खास भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु विशिष्ठ की भूमिका में अगुवाई करते दिखेंगे। झांकियों के राम कथा पार्क पर पहुंचने पर उसी दौरान त्रेता युग की तर्ज पर प्रभू श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलिकाप्टर से स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद गुरु विशिष्ठ की भूमिका निभाने वाले योगी आदित्यनाथ प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक भी करेंगे। बता दें कि इस पूरे आयोजन को लेकर राम कथा पार्क को खास तौर से सजाया जा रहा है।
इस आयोजन के लिए राम कथा पार्क को राम दरबार की थीम पर सजाया जा रहा है। बता दें कि गुरु गोरखपीठ से योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाना बेहद खास है। ये आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के 22 जनवरी को उद्घाटन से पहले, आरएसएस कार्यकर्ता इस अवसर पर देश के लोगों को वहां आमंत्रित करने के लिए एक जनवरी से 15 जनवरी तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएंगे, जिसके तहत वे घर-घर जाएंगे।