Breaking News

सरकार का अधिक खर्चा हुआ, कम मिलेगा राशन… डीलरों ने Chandrayaan 3 के नाम पर कर दी जनता के साथ धोखाधड़ी, उड़ा लिया गरीबों का राशन

झारखंड के चतरा जिल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के डीलरों ने आम जनता के साथ चंद्रयान के नाम पर ऐसी चाल चली की भोली जनता डीलरों के झूठ की चपेट में आ गई। चंद्रयान 3 मिशन को चंद्रमा की सतह पर पहुंचाने के मिशन में खर्च का हवाला देते हुए डीलरों ने लाभान्वितों को धोखा दिया। डीलरों ने लाभान्वितों को मिलने वाले राशन में से पांच से 10 किलो अनाज काट लिया।
 
इस मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लाभान्वितों ने बताया कि कई डीलरों ने चंद्रयान 3 के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की है। डीलरों ने भोली भाली जनता को लूटते हुए उन्हें कहा कि चंद्रयान मिशन में सरकार का काफी खर्चा हुआ है। ऐसे में अनाज में कुछ कटौती की जा रही है।
 
इस संबंध में तीन सितंबर को सुदूरवर्ती गांव हांहे, लुपुंगा, गोटिया आदि गांव के लाभान्वितों ने एसडीओ सुधीर कुमार दास को शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सभी कार्डों से उन्हें सिर्फ पांच किलो अनाज ही मिला है। आम जनता ने डीलरों द्वारा की गई इस धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत की है और मामले में डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
 
पंचायत प्रतिनिधि का भी आया बयान
इस संबंध में पीरी पंचायत के मुखिया उमेश राम ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डीलरों ने पूरे पंचायत में ही अनाज की कटौती की है। डीलरों के इस कृत्य पर लाभान्वितों में काफी रोष है। डीलरों के खिलाफ लोगों ने काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। 
 
आंदोलन की चेतावनी जारी
इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि वो जल्द ही आंदोलन करेंगे। दरअसल चंद्रयान 3 के नाम पर लाभान्वितों के अनाज में कटौती किए जाने के बाद से ही लोगों में गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में अधिकारी जल्द ही नहीं बोलेंगे तो जनता को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

Loading

Back
Messenger