Breaking News

पढ़ें Eid-ul-Fitr, Satyapal Malik, Ajit Pawar, PM Modi, Dhoni से संबंधित बड़ी खबरें

पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद
रमजान का पवित्र महीना पूरा होने के साथ शनिवार को पूरे देश में धूमधाम और हर्षोल्लास से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर पूरे देश की मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। ईद का जश्न शनिवार सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा करने के बाद शुरू हुआ। 
अजित पवार के बयान पर राजनीति
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और उद्धव सेना के बीच अनबन के बीच, संजय राउत ने शनिवार को अजित पवार की मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षा पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने में सक्षम हैं क्योंकि वह कई वर्षों से महाराष्ट्र की राजनीति में हैं। दरअसल, अजित पवार ने कहा कि उनका संगठन 2024 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने का इंतजार करने के बजाय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए अभी भी दावा कर सकती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह 100 प्रतिशत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनना पसंद करेंगे। 
कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि कुछ लोग नफरत की राजनीति करके देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। बनर्जी ने साथ ही कहा कि वह अपनी जान दे देंगी लेकिन ‘‘देश को बांटने नहीं देंगी।’’ बनर्जी ने शहर के रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए उनसे एकजुट होने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)2024 के लोकसभा चुनावों में परास्त हो।
भारत सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर कहा कि भारत प्रकृति के साथ सद्भावपूर्वक रहने की अपनी संस्कृति के साथ सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पृथ्वी दिवस पर, मैं हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे सभी लोगों की प्रशंसा करता हूं। भारत प्रकृति के साथ सद्भावपूर्वक रहने की हमारी संस्कृति के साथ सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ 
PSLV C55 दो उपग्रहों को लेकर श्रीहरिकोटा से रवाना
सिंगापुर के दो उपग्रहों को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)के PSLV C55 रॉकेट ने शनिवार को यहां स्थित अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। यह रॉकेट समर्पित वाणिज्यिक मिशन के तहत न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल)के माध्यम से प्राथमिक उपग्रह के रूप में ‘टेलीओएस-2’ और सह-यात्री उपग्रह के रूप में ‘ल्यूमलाइट-4’ को लेकर रवाना हुआ और दोनों उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थपित कर दिया। 
पुंछ हमला : घेराबंदी और तलाश अभियान दूसरे दिन भी जारी
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक हमले में सेना के पांच जवानों के शहीद होने के बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए चलाया गया घेराबंदी और तलाश अभियान शनिवार को दूसरे दिन में जारी है और इसमें ड्रोन एवं खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।
कांग्रेस ने अंकिता दत्ता को छह साल के लिए निष्कासित किया
कांग्रेस की असम युवा इकाई की अध्यक्ष अंकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। दत्ता ने भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बी वी पर उनका मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
सत्यपाल मलिक को हिरासत में नहीं लिया गया: दिल्ली पुलिस
पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आर के पुरम इलाके से हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने कहा, ‘‘हमने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को हिरासत में नहीं लिया है। वह अपने समर्थकों के साथ आर के पुरम थाने में अपनी इच्छा से आए थे और हमने उन्हें सूचित किया कि वह अपनी इच्छा से जा सकते हैं।’’
यह मेरे करियर का आखिरी दौर है: धोनी
न्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह अपने करियर के अंतिम चरण में है जिससे इस बात को बल मिला है कि यह करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में आखिरी बार खेल रहा है। चेन्नई में दर्शकों से मिलने वाले प्यार से अभिभूत धोनी ने इसके साथ ही कहा कि दो साल बाद यहां दर्शकों को मैदान में आकर मैच देखने का मौका मिला है और उनके सामने खेलना खास होता है। 
भारत में स्वतंत्र प्रेस है- अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री
अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता और दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में लोकतंत्र का समर्थन करने में पत्रकारों की भूमिका की सराहना की है। दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री लू ने  कहा, ‘‘वहां कुछ भी गोपनीय नहीं रखा गया है। भारत में लोकतंत्र है क्योंकि आपके पास एक स्वतंत्र प्रेस है जो वास्तव में काम करती है।’’

37 total views , 1 views today

Back
Messenger