Breaking News

नेहरु पार्क का नाम बदलकर मुख्यमंत्री के बेटे के नाम पर किया जाना आपत्तिजनक: कांग्रेस नेता अजय सिंह

कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखे गये नेहरू पार्क का नाम बदलकर उनके (चौहान के) बड़े पुत्र कार्तिकेय के नाम पर किये जाने पर शनिवार को अपनी आपत्ति दर्ज की।
इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि बुधनी का एक अन्य पार्क भी मुख्यमंत्री चौहान के दूसरे बेटे कुणाल के नाम पर रखा गया है।

सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा सरकार पूरे देश में इतिहास के उन महापुरुषों का नाम मिटा रही है, जिनका देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में नेहरु पार्क का नाम बदलकर कार्तिकेय पार्क किया जाना इसी कड़ी का एक हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को आजाद कराने और देश के नव-निर्माण में पंडित नेहरु के योगदान के आगे कार्तिकेय कहां खड़े हैं। क्या वह नेहरु से भी बड़े हो गये हैं। क्या बुधनी की जनता को अंतर्मन से यह बात स्वीकार्य होगी।’’
सिंह ने कहा, ‘‘यदि नगरपालिका ने यह कार्य चापलूसी में किया है तो शिवराज सिंह चौहान को हस्तक्षेप करना चाहिए था और नेहरू जी का नाम हटाने से रोकना चाहिए था।’’
उन्होंने कहा कि पार्क, चौराहों, सडकों और भवनों आदि के नामकरण उन महापुरुष, समाजसेवी या महान विभूतियों के नाम पर किये जाते हैं जो इस दुनिया में नहीं हैं क्योंकि नामकरण के बहाने उनके योगदान को चिरस्थायी बनाया जाता है, लेकिन अब एक नई परम्परा शुरू हो गई है।

सिंह ने कहा, ‘‘बुधनी का एक अन्य पार्क भी मुख्यमंत्री चौहान के दूसरे बेटे कुणाल के नाम पर रखा गया है। शिवराज जी कृपया कुणाल के योगदान के बारे में भी जनता को बताएं।’’
उन्होंने कहा कि देश में धीरे-धीरे इतिहास में नाम कमाने वाले महापुरुषों के नामों को हटाने का काम किया जा रहा है और ये कार्य वे लोग कर रहे हैं जिनका खुद का कोई इतिहास नहीं है।
सिंह के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि देश भर में अधिकतर सार्वजनिक स्थलों के नाम एक ही परिवार के सदस्यों के नाम पर रखे गए हैं।
चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘अजय सिंह हर चीज को कांग्रेस के नजरिए से देख रहे हैं। इसलिए वह मानते हैं कि हर जगह एवं चीज का नाम नेहरू, फिरोज गांधी एवं इंदिरा गांधी के नाम पर रखा जाना चाहिए।

Loading

Back
Messenger