Breaking News

Republic Day: 12 मरणोपरांत सहित 80 सशस्त्र बलों के कर्मियों को दिया जाएगा वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मु की मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 मरणोपरांत सहित 80 सशस्त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दे दी है। इनमें छह कीर्ति चक्र शामिल हैं, जिनमें तीन मरणोपरांत; दो मरणोपरांत सहित 16 शौर्य चक्र; सात मरणोपरांत सहित 53 सेना पदक है। इसके साथ ही इसमें एक नव सेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) शामिल है। कैप्टन अंशुमान सिंह, आर्मी मेडिकल कोर, 26वीं बटालियन पंजाब रेजिमेंट, 9 पैरा स्पेशल फोर्स यूनिट के हवलदार अब्दुल माजिद और 55 राष्ट्रीय राइफल्स (ग्रेनेडियर्स) के 55 राष्ट्रीय राइफल्स (ग्रेनेडियर्स) के सिपाही पवन कुमार को मरणोपरांत दूसरे सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार- कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
 

इसे भी पढ़ें: देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन, बोलीं- यह युगांतरकारी परिवर्तन का समय, राम मंदिर और कर्पूरी ठाकुर का भी जिक्र

गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना के उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, मध्य सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। भारतीय वायु सेना के रखरखाव कमान प्रमुख एयर मार्शल विभास पांडे ने पीवीएसएम से सम्मानित किया गया। इससे पहले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता और सेवा पदक की विभिन्न श्रेणियों में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इसमें 277 वीरता पदक शामिल हैं। बृहस्पतिवार को एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। 
 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Modi-Macron की दोस्ती ने India-France के संबंधों को नये शिखर पर पहुँचाया

केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार हाल में पदकों की समीक्षा के बाद गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर पुलिस, दमकल सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा एवं सुधारात्मक सेवा के कुल 1,132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। कुल 16 वीरता और सेवा पदकों को मिलाकर अब चार श्रेणियों में कर दिया गया है। इन पदकों को अब वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी), वीरता के लिए पदक (जीएम), विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) और सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। बयान में कहा गया है कि 277 वीरता पुरस्कारों में से 119 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर्मियों को और 133 जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के कर्मियों को दिए गए हैं। 

Loading

Back
Messenger