Breaking News
-
कांग्रेस ने देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए…
-
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इन दिनों भारत में हैं। उन्होंने रविवार को दक्षिण…
-
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच…
-
आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला…
-
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुई 22 वर्षीय दलित महिला की क्रूर हत्या अब राजनीति…
-
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री…
-
वाल्मीकि समुदाय और दलित पंचायत के सदस्यों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…
-
मुंबई । महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने दावा किया कि शिवसेना (उबाठा) नेता संजय…
-
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार…
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को कहा कि उनकी द्रविड़ मॉडल सरकार आर्द्रभूमि…
देश भर में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। ये पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्यपथ से होकर गुजरेगी। इस परेड की सलामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतब अल सीसी समारोह के मुख्य अतिथि बने है। इस परेड में कुल 23 झांकियां को शामिल किया गया है। इस सभी झाकियों की थीम अलग अलग बनाई गई है। इसमें अधिकतर झांकियों की थीम नारी सशक्तिकरण होगी।
जानकारी के मुताबिक 17 झांकियां देश के अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। परेड में झांकियों को लेकर अलग ही उत्साह और जोश दर्शकों के बीच देखने को मिलता है।
ये है अलग अलग थीम
उत्तर प्रदेश – अयोध्या दीपोत्सव
हरियाणा – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव
उत्तराखंड – मानसखंड
गुजरात – स्वच्छ-हरित ऊर्जा
कर्नाटक – नारी शक्ति उत्सव
पश्चिम बंगाल – दुर्गा पूजा
महाराष्ट्र – साढ़े तीन शक्ति पीठ
झारखंड – बाबा बैद्यनाथ धाम
जम्मू कश्मीर – नया जम्मू कश्मीर
असम – सेनानियों-अध्यात्म की भूमि
असम – सेनानियों-अध्यात्म की भूमि
परेड के दौरान निकलने वाली झांकियों में यूपी की झांकी काफी खास होगी। इस बार अयोध्या दीपोत्सव की थीम पर उत्तर प्रदेश की झांकी निकाली जाएगी। बता दें कि बीते तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश लगातार राम नगरी अयोध्या को अपनी थीम बना रहा है। अयोध्या के दीपोत्सव की थीम वाली झांकी दर्शकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है।
उत्तर प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड भले ही छोटा राज्य हो लेकिन यहां की झांकी भी बेहद खास होगी। उत्तराखंड की झांकी की थीम मानसखंड है। तीन भागों में बंटी इस झांकी के हर हिस्सा उत्तराखंड की विरासत को दर्शाता है।