Breaking News

पेपर लीक मामले को लेकर Assam विधानसभा में हंगामा

असम विधानसभा में 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की घटना को लेकर शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ।
विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा, जिसे सत्तापक्ष ने खारिज कर दिया।
प्रश्नकाल के तुरंत बाद विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने सदन में यह मामला उठाया और सरकार से बयान देने को कहा।
देवव्रत सैकिया ने कहा, ‘‘ कल फिर एक और पेपर लीक हो गया। अब तक, सरकार ने कहा है कि सामान्य विज्ञान और असमिया के पेपर लीक हो गए हैं। आरोप है कि गणित और अंग्रेजी के पेपर भी लीक हो गए। क्या सारे पेपर लीक हो गए हैं? ’’


प्रश्न पत्र लीक होने के मामले के एक मास्टरमाइंड से मिली जानकारी के आधार पर एसईबीए ने बृहस्पतिवार रात सभी आधुनिक भारतीय (एमआईएल) और अंग्रेजी कीपरीक्षा रद्द करने की घोषणा की। इन विषयों की परीक्षाओं को एक अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।
यह दूसरी बार है जब कक्षा 10वीं की राज्य बोर्ड परीक्षा रद्द करनी पड़ी है और पुनर्निर्धारित की गई है।
परीक्षा का सामान्य विज्ञान का प्रश्न पत्र 12 मार्च को लीक हो गया था और अगले दिन होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी। सामान्य विज्ञान की परीक्षा अब 30 मार्च को होगी।
बृहस्पतिवार रात, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि असमिया का पेपर भी लीक हो गया है। उन्होंने एसईबीए को परीक्षा रद्द करने और इसे पुनर्निर्धारित करने की सलाह दी थी।

Loading

Back
Messenger