Breaking News

सम्राट चौधरी का दावा, रेखा गुप्ता की सरकार में बिहार के लोगों को मिलेगा सम्मान, निर्मल होगी यमुना

नई दिल्ली/ पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही बिहार-यूपी के लोगों को उत्साहजनक संदेश दिए और  सारे वादे पूरे करने की क्षमता का विश्वास दिलाया। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह के बाद चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता ने शपथ ग्रहण के समय मधुबनी प्रिंट वाली साड़ी पहनी और बक्सर (बिहार) के रहने वाले पंकज सिंह को भी 7 सदस्यीय कैबिनेट में अपना सहयोगी बनाया। 
 

इसे भी पढ़ें: जाली नोटों का आतंकी कनेक्शन, बिहार, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना में NIA की रेड

उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह से ही साफ हो गया कि अब दिल्ली में बिहार के लोगों को सम्मान मिलेगा और यमुना का निर्मलीकरण शीध्र पूरा होगा। चौधरी ने दिल्ली सरकार के गठन में सभी वर्गों के सम्मान का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया। 

Loading

Back
Messenger