Breaking News

AAP को झटका, सीनियर नेता Sardar Harsharan Singh Balli ने छोड़ी पार्टी, बेटे के साथ भाजपा में हुए शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके सरदार हरशरण सिंह बल्ली रविवार को आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। हरशरण के साथ उनके बेटे सरदार गुरमीत सिंह रिंकू बल्ली भी भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दोनों बाप-बेटे को भाजपा में शामिल कराया।
 

इसे भी पढ़ें: एक हैं तो सेफ हैं, Jharkhand की जनता को PM Modi ने दिया एकजुट रहने का संदेश, Congress-JMM पर लगाया ये आरोप

सरदार हरशरण सिंह बल्ली दिल्ली की हरि नगर सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। हरशरण सिंह 1993 में पहली बार और 2013 में आखिरी बार विधायक चुने गए थे। मदन लाल खुराना सरकार में वह मंत्री रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री, श्रम, जेल, भाषा और गुरुद्वारा प्रशासन समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली।
 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Elections 2024 । महाराष्ट्र की जनता को महाविकास अघाड़ी ने दी 5 बड़ी गारंटियां

2013 में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर बल्ली कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह फिर भाजपा में शामिल हुए और 2020 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अब वह अपने बेटे के साथ फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें, उनके बेटे गुरमीत सिंह रिंकू आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे थे। 

Loading

Back
Messenger