Breaking News

Sharad Yadav का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति : शरद पवार

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
दिग्गज समाजवादी नेता ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।यादव 75 वर्ष के थे।

इसे भी पढ़ें: Tejashwi Yadav, Sushil Modi ने Sharad Yadav के निधन पर शोक व्यक्त किया

पवार ने ट्वीट किया, ‘‘जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।’’
राकांपा के प्रमुख ने कहा, ‘‘उनके निधन पर उनके परिवार और अनुयायियों को संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

Loading

Back
Messenger