कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को राहुल गांधी को 2024 के लोकसभा चुनाव का “मैन ऑफ द मैच” बताया और चुनाव में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन का श्रेय उन्हें दिया। थरूर ने आगे कहा कि यह उचित होगा यदि गांधी संसद में विपक्ष के नेता का पद संभालें। लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम से लगातार चौथी बार चुनाव जीतने वाले थरूर ने कहा कि जनादेश का संदेश यह है कि मतदाताओं ने भाजपा के ‘अति अहंकार’’ और उसके ‘मेरी बात मानिये, नहीं तो रास्ता नापिये’ के रवैये को अनुचित ठहराया है।
इसे भी पढ़ें: तीन अंकों में पहुंची कांग्रेस सांसदों की संख्या, मिला निर्दलीय विशाल पाटिल का समर्थन
क्रिकेट उपमाओं में बोलते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी “निस्संदेह, वास्तव में चुनाव के मैन ऑफ द मैच” थे और कई स्थानों पर कांग्रेस ने “गेंद को पार्क से बाहर कर दिया”। शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने (गांधी) और कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन) खड़गे ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर प्रचार किया, लेकिन खड़गे राज्यसभा में हैं जहां वह विपक्ष का नेतृत्व करते हैं और यह उचित होगा कि राहुल गांधी लोकसभा में भी ऐसा ही करें। मैंने निश्चित रूप से उस संबंध में सार्वजनिक और निजी तौर पर अपना विचार व्यक्त किया है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में व्हाइट वॉश के बाद अलर्ट हुई AAP, विधानसभा में कांग्रेस के साथ नहीं होगा कोई गठबंधन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सरकार गठन से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इससे पहले दिन में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल का नेता चुना गया। इस तरह मोदी अब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को 293 सीट मिली हैं और 543 सदस्यीय लोकसभा में उसे बहुमत प्राप्त है।