Breaking News

Shimla Nagar Nigam Chunav Results: कांग्रेस की जबरदस्त जीत, भाजपा को बड़ा झटका, AAP का सूपड़ा साफ

नगर निगम शिमला के लिए वोटों की गिनती अब खत्म हो गई है। शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत हुई है। कांग्रेस ने 34 में से 24 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने में नाकाम रही क्योंकि उसने केवल 9 सीटों पर ही जीत साहिल की है। सीपीआईएम ने खाते में एक सीट गया है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा के लिए राज्य में यह दूसरा बड़ा झटका है। दिसंबर में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस अपनी संभावनाओं को लेकर उत्साहित थी। 

इसे भी पढ़ें: चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे डीके शिवकुमार, कहा- कर्नाटक में हर जगह बनवाएंगे हनुमान मंदिर

 
शिमला नगर निगम में जीत पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं शिमला नगर निगम की जनता का धन्यावाद करना चाहता हूं। पिछले 10 साल में ये पहला चुनाव है, जो पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ा गया है। 10 साल बाद नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज़ कर हम आए हैं। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम में कांग्रेस अपने अब तक के सबसे ऊंचे आंकड़े पर पहुंच रही है। यह जनादेश हमारी सरकार और विकासात्मक राजनीति में हिमाचल प्रदेश के लोगों के विश्वास की पुष्टि करता है। आम आदमी पार्टी को यहां एक भी सीट नहीं मिली। 
 

इसे भी पढ़ें: ‘कर्नाटक की अर्जुन’ बन जाए जनता, सिर्फ अपने भविष्य को लक्ष्य बनाकर वोट करे: प्रियंका गांधी

हिमाचल कांग्रेस ने ट्वीट किया कि नगर परिषद शिमला में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए सभी नव निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हार्दिक धन्यावाद और आभार। वहीं, कांग्रेस ने अपने ट्वीट में कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई। जनता की सेवा-कांग्रेस का संकल्प। 

Loading

Back
Messenger