Breaking News

Shraddha Murder Case: नार्को टेस्ट से नहीं मिली जानकारी तो ब्रेन मैपिंग करा सकती है पुलिस

श्रद्धा हत्याकांड मामले की छानबीन में जुटी दिल्ली पुलिस आफताब पूनावाला का ब्रेन मैपिंग टेस्ट करा सकती है। आफताब पूनावाला अभी दिल्ली पुलिस की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है। एक दिसंबर को उसका नार्को टेस्ट भी होना है।
 
माना जा रहा है कि अगर नार्को टेस्ट में अधिक जानकारी सामने नहीं आई तो आफताब का ब्रेन मैपिंग टेस्ट किया जा सकता है। ब्रेन मैपिंग से व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाने में भी मदद मिलती है। पुलिस सूत्र के मुताबिक अगर पॉलीग्राफ और नार्को एनालिसिस के नतीजे अनिर्णायक होते हैं, तो पुलिस आफताब के ब्रेन मैपिंग के लिए अदालत का रुख अपना सकती है।
 
दिल्ली की रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अधिकारियों ने 29 नवंबर को नार्को एनालिसिस के कुछ सत्रों का भी आयोजन किया। हालांकि अधिकारियों ने 1 दिसंबर के लिए प्रमुख सत्रों को छोड़कर नार्को के अन्य सत्र आयोजित किए थे। आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो चुका है। 
 
हालांकि जांच में जुटी पुलिस टीम को पांच सत्रों में हुए पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आरोपी के बयान, आरोपी आफताब द्वारा लिव इन पार्टनर श्रद्धा के शरीर को काटने के लिए उपयोग किए गए हथियार और उन जगहों के बारे में काफी गड़बड़ी मिली है जहां उसने शरीर के अंगों का निपटान किया है।
 
दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान जब आरोपी आफताब से पूछा गया कि क्या वो श्रद्धा को मारता पिटता था और क्या वो ड्रग पेडलर्स के संपर्क में था, तो उसने इन सवालों के जवाव नहीं दिए। 
 
नार्को टेस्ट के दौरान होंगे ये सवाल
दिल्ली पुलिस नार्को टेस्ट के दौरान कई सवालों पर फोकस करके आफताब से पूछताछ करेगी। नार्को टेस्ट के दौरान हथियार के निपटान, श्रद्धा के मोबाइल फोन, शरीर के 35 टुकडे करने के संबंध में सवाल किए जाएंगे। इसके अलावा ये भी पूछा जाएगा कि क्या श्रद्धा को आफताब का कोई पुराना राज पता था या क्या आफताब ने किसी अपराध को करने की योजना बनाई थी, जिसके बारे में श्रद्धा जान गई थी।
 
आफताब ने कबूला पॉलीग्राफ में गुनाह
आफताब अमीन पूनावाला ने कबूल किया कि उसे अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या की है। साथ ही उसने बताया कि उसे हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान ये खुलासा हुआ है। इस बात की जानकारी फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अधिकारियों ने दी है। पॉलीग्राफ सेशन के दौरान, आफताब ने श्रद्धा के कटे हुए शरीर के अंगों को जंगल में फेंकने और कई महिलाओं के साथ डेटिंग करने की बात भी कबूल की।

Loading

Back
Messenger