Breaking News

Mumbai Fire Service के छह कर्मियों को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया

मुंबई अग्निशमन सेवा के छह कर्मियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक’ के लिए चुना गया है। नगर निकाय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह कहा गया।

चयनित कर्मियों में उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल वसंत परब, उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सर्कल 3) हरिश्चंद्र रघु शेट्टी, प्रभागीय अधिकारी देवेन्द्र शिवाजी पाटिल, द्वितीय अधिकारी राजाराम निवृत्ति कुदाले, मुख्य अग्निशमन कर्मी किशोर जयराम म्हात्रे और मुख्य अग्निशमन मुरलीधर अनाजी अंधले शामिल हैं।

विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यह विभाग इमारत ढहने, डूबने, गैस रिसाव, तेल रिसाव, सड़क और रेल दुर्घटनाओं, पक्षियों और जानवरों को बचाने के साथ-साथ देश की वित्तीय राजधानी में आग लगने तथा पेड़ गिरने की हजारों सूचनाओं पर त्वरित कार्य करता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसका आदर्श वाक्य शौर्यम्, आत्मसंयमम्, त्यागः है।

Loading

Back
Messenger