Breaking News

Rafale पर Rahul Gandhi के दिए बयान पर Smriti Irani का पलटवार, बोलीं- एक निराश राजवंश…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा और मणिपुर मुद्दे पर “चुप्पी” की आलोचना करने को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन्हें “कुंठित वंशवादी” कहा। पीएम मोदी गुरुवार को फ्रांस पहुंचे थे। वह शुक्रवार को बैस्टिल डे परेड में ‘सम्मानित अतिथि’ के रूप में शामिल हुए। हाालंकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूरोपीय संघ की संसद में भारत के आंतरिक मामले मणिपुर पर चर्चा हुई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। 
 

इसे भी पढ़ें: UCC को लेकर बोले Asaduddin Owaisi, विधि आयोग का इस्तेमाल कर रही BJP, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना

स्मृति ईरानी का जवाब

राहुल के ट्वीट पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एक व्यक्ति जो भारत के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप चाहता है, एक निराश राजवंश जो ‘मेक इन इंडिया’ की महत्वाकांक्षा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने आगे कहा कि जब हमारे प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय सम्मान मिलता है तो वो व्यक्ति भारत का मजाक उड़ाता है, लोगों द्वारा खारिज किए जाने के बाद, वे इस बात से नाराज हैं कि रक्षा अनुबंध अब राजवंश के दरवाजे पर नहीं हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: Amit Shah बोले- हिंसा भी BJP को पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन से नहीं रोक सकी, लोगों को मोदी पर भरोसा

मोदी के फ्रांस यात्रा पर राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि मणिपुर जल रहा है। यूरोपीय संघ की संसद ने भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। इस बीच, राफेल के जरिये बैस्टिल दिवस परेड का टिकट मिल गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी मणिपुर की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि लोगों के बुनियादी मुद्दों का समाधान करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। भारत ने मणिपुर की स्थिति पर यूरोपीय संघ की संसद में पारित किए गए एक प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को ‘औपनिवेशिक मानसिकता’ से प्रेरित करार देते हुए खारिज कर दिया था। 

Loading

Back
Messenger