Breaking News

Uttarakhand की दरमा घाटी में पहली बार दिखा हिम तेंदुआ

उत्तरखंड के पिथौरागढ़ जिले की दरमा घाटी में समुद्र तल से 11,120 फुट की ऊंचाई पर पहली बार हिम तेंदुए को देखा गया है।
पिथौरागढ़ डिवीजनल वन अधिकारी मोहन डागरे ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले जीवों की खोज करने गई टीम ने छह फरवरी को दार गांव के बर्फ से घिरे रास्ते में इस दुलर्भ प्रजाति के तेंदुए को देखा। उन्होंने बताया कि खोजकर्ताओं ने 20 मीटर की दूरी से हिम तेंदुए की तस्वीर खींची।
दागरे ने कहा कि पहली बार इतनी ऊंचाई पर हिम तेंदुए के होने की जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि हिम तेंदुआ आमतौर पर 12 हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर रहता है लेकिन दार गांव 11,120 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।
उन्होंने बताया कि संभव है कि ऊंचाई पर अधिक बर्फबारी की वजह से हिम तेंदुआ अपना सामान्य आवास छोड़ नीचे की ओर आ गया हो।
दागरे ने बताया कि इससे पहले हिम तेंदुए को राज्य की गढ़वाल हिमालय की नंदा देवी रेंज, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और लद्दाख में देखा गया था।

Loading

Back
Messenger