श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 15 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर के तट से 15 भारतीय मछुआरों को अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया।एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार नौसेना पकड़े गए इन मछुआरों और उनकी नौकाओं को कांकेसंतुराई बंदरगाह ले गई और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें मत्स्य निदेशालय को सौंप दिया।
हाल में श्रीलंका के मछुआरों ने प्राधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करश्रीलंकाई जल क्षेत्र में भारतीय मछुआरों के कथित मछली पकड़ने पर रोक लगा उनके हितों की रक्षा की मांग की थी। श्रीलंका नौसेना ने कहा कि आज सुबह हिरासत में लिए गए मछुआरों के साथ नौसेना द्वारा वर्ष 2024 में पकड़े गए मछुआरों की संख्या 225 हो गई है। जबकि मछली पकड़ने वाली 16 नौकाओं को जब्त किया है। भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है।
Post navigation
Posted in: