Breaking News

श्रीलंकाई नौसेना ने पुडुचेरी के कराईकल क्षेत्र के 10 मछुआरों को पकड़ा

श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में पुडुचेरी के कराईकल क्षेत्र के दस मछुआरों को बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया।

पुडुचेरी के मत्स्य पालन मंत्री के. लक्ष्मीनारायणन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रदेश सरकार पकड़े गए मछुआरों की रिहाई के लिए केंद्र सरकार के हस्तक्षेप का अनुरोध कर रही है।

गिरफ्तार मछुआरों द्वारा इस्तेमाल की गई मशीन से चलने वाली नौका को भी श्रीलंकाई नौसेना ने जब्त कर लिया है।
उन्होंने कहा कि पुडुचेरी सरकार विदेश मंत्री के संज्ञान में यह मामला लाकर मछुआरों की रिहाई के लिए केंद्र के तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करेगी।

Loading

Back
Messenger