लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इसी के बाद से भाजपा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। आज से बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है। विधानसभा में तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने जबरदस्त हंगामा मचाया। भाजपा के साफ तौर पर कह रहा है कि तेजस्वी यादव को मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ ही भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: Bihar: भाजपा ने तेजस्वी का मांगा इस्तीफा, विजय सिन्हा बोले- मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के साथ समझौता कर लिया है
वहीं, पूरे मामले को लेकर तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कहा कि हमने कौन सा अपराध किया जिस पर आप भ्रष्टाचारी कह रहे हैं? उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले छगन भुजबल पर चार्जशीट हई, जेल में रहकर आए और अब भाजपा उनको माला पहना रही है। भाजपा वॉशिंग मशीन है। इनका पाउडर खत्म हो रहा है और मैन्युफैक्चरिंग बंद हो जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा छूठ बोलने की फैक्ट्री, होलसेलर, डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है। जनता ‘भारतीय झूठा पार्टी’ पर ताला लगाने वाली है।
इसे भी पढ़ें: CSBC Bihar Police Prohibition Constable 2023 का रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि जिस मंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा रहा है वह कैबिनेट का हिस्सा नहीं हो सकता। यह एक रस्म रही है जब बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और अन्य मंत्रियों को एक एफआईआर के बाद कैबिनेट से हटा दिया गया था, तो कैबिनेट में बैठे इन मंत्रियों (तेजस्वी यादव) पर आरोप पत्र दायर किया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसे भ्रष्ट मंत्रियों के साथ सरकार चलाना बिल्कुल गलत है। यह जनता के साथ धोखा है और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के अंदर और बाहर भी हम विधानसभा को भ्रष्ट मंत्रियों को बर्खास्त करने के लिए मजबूर करेंगे।