Breaking News

Karnataka Results पर बोले तेजस्वी यादव, भाजपा से नाराज़ हैं बजरंग बली, आने वाले हर चुनाव में हारेगी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को जबरदस्त बहुमत हासिल हुई है। कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके बाद देश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है जिसका फायदा उसे विपक्षी गठबंधन में भी मिलेगा। कांग्रेस की जीत को लेकर कई विपक्षी दलों ने स्वागत किया है। बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक की जनता को बधाई देना चाहेंगे उन्होंने जिस सरकार को चुना वह देश के हालात को देखते हुए चुना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने तो कल ही कह दिया था कि बजरंग बली भाजपा से नाराज़ हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: BJP को सेवा करने का अवसर देने के लिए कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद, अमित शाह बोले- कल्याण और विकास के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे

राजद नेता ने कहा कि दक्षिण भारत में भाजपा ख़त्म हो गई है। मध्य भारत में चोरी और असंवैधानिक तरीके से भाजपा शासन में है। उन्होंने कहा कि बंगाल, बिहार, झारखंड में है ही नहीं, अब आने वाले हर चुनाव में भाजपा हारेगी। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा आम चुनाव में जीत एवं स्पष्ट बहुमत हासिल करने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन कर्नाटक के लोगों ने सुनिश्चित किया कि ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’। लोगों ने दिखा दिया है कि कर्नाटक में केवल मोहब्बत की दुकान खुलेगी, नफरत की दुकान पर उन्होंने ताला लगा दिया। 
 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में नहीं चला BJP का आरक्षण दांव, लिंगायत बाहुल्य सीटों पर भी कांग्रेस का दमदार प्रभाव

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक अवसर है। कर्नाटक ने इतिहास रच दिया है। कर्नाटक ने न केवल लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए, लोकतंत्र के लिए एक नया जीवन दिखाया है। NC नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कर्नाटक की आवाम को मुबारकबाद देता हूं। उन्होंने नफरत की सियासत को ठुकरा दिया और मोहब्बत की सियासत को अपनाया है। श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह 2024 की शुरूआत है, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है। उत्तर प्रदेश में भाजपा है लेकिन अखिलेश अच्छा करेंगे मैं उनके साथ हूं। अगर आप साउथ से शुरूआत करें तो कर्नाटक, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश उसके बाद बंगाल, बिहार, झारखंड फिर महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली इन राज्यों में पहले इनकी सरकार बनने का पीक टाइम रहा लेकिन अब वे(भाजपा) 100 सीटें बी नहीं पार कर पाएंगे। इसका कारण है कि हर कोई एजेंसी का सामना कर रहा है। जो मुजरिम है उन्हें आप उनके ख़िलाफ एक्शन लें। 

Loading

Back
Messenger