Breaking News

ByPolls Results Live: लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने हुए शुरू, डिंपल ने बनाई बढ़त

देश की एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए नतीजे आने वाले है। इसमें उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफइल मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के शुरुआती रुझान आए है। उपचुनाव की सभी सीटों के चुनाव नतीजे आज ही सामने आ रहे है। 
 
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से चौथे राउंड के बाद डिंपल यादव आगे चल रही हैं। डिंपल ने 35000 वोटों से आगे चल रही है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। डिंपल के सामने भाजपा ने रघुराज शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
वहीं रामपुर सीट समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद खाली हुई है। यहां से भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना आगे चल रहे थे। मगर अब आजम के करीबी आसिम रजा आगे हो गए है। इस सीट पर पांच दिसंबर को 33 फीदसी वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 55 से 60 प्रतिशत मुसलमान वोटर है। 
 
खतौली में विक्रम सैनी की पत्नी और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार राजकुमार सैनी ने बढ़त बना है। रालोद प्रत्याशी मदन भैया को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अनिल शर्मा चुनाव मैदान में है। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी तीन हजार सीटों पर आगे चल रही है। कुढ़नी सीट में भाजपा के उम्मीदार केदार गुप्ता ने बढ़त बनाई हुई है। उनकी कड़ी टक्कर जेडीयू पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा से हो रही है। भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सावित्री मंडावी 1907 वोटों से आगे चल रही है।

Loading

Back
Messenger