Breaking News

उत्तर प्रदेश में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, Omprakash Rajbhar ने किया मंत्री बनने का दावा

उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। इसी बीच ओम प्रकाश राजभर ने बड़ी जानकारी साझा कर दी है। लंबे अरसे से मंत्री बनने की इच्छा रख रहे ओम प्रकाश राजभर फिर से चर्चा में आ गए हैं।
 
दरअसल घोसी में होने वाले उपचुनाव से पहले चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है। इसे लेकर एनडीए का गठबंधन हिस्सा बने सुभासपा का प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी उम्मीदवार की करारी शिकस्त के बाद कैबिनेट विस्तार टल गया था। माना जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान उत्तर प्रदेश में योगी सरकार कैबिनेट विस्तार को अंजाम दे सकती है।
 
इसी बीच ओमप्रकाश राजभर की मंत्री बनने की इच्छा फिर से उजागर होने लगी है। वही कैबिनेट विस्तार होने की दिशा में ओमप्रकाश राजभर अब किसी तरह की बयान बाजी करने से बच रहे हैं। हालांकि राजनीतिक गलियारों में कई तरह चर्चाएं जोरों पर है। ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि अगर उन्हें मंत्रीपद मिलता है तो आधिकारिक पुष्टि होने के बाद वो खुद बयान जारी करेंगे।

Loading

Back
Messenger