Breaking News
-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जांच आदेश के बाद बिहार पुलिस ने गुरुवार को बिहार के…
-
भारत ने एक बार फिर से अपने महत्वपूर्ण कूटनीतिक कमद से दुनिया को हैरान कर…
-
भारत के हथियार निर्माता जो हथियार यूरोप को बेच रहे हैं, वो यूरोप के जरिए…
-
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से आप विधायक अमानतुल्ला खान द्वारा दायर याचिका…
-
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा गत…
-
लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र तिरुपति तिरुमाला मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आई…
-
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के तट पर स्थित ताज महल के रखरखाव…
-
मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे गुरुवार को वर्षा गायकवाड़ की मौजूदगी में कांग्रेस में…
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राहुल गांधी की हाल की अमेरिकी यात्रा के…
-
देश की राजधानी नई दिल्ली में चार दिवसीय मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक तपन चटर्जी ने विधानसभा परिसर में उनके साथ गाली-गलौज की और उन पर हमला करने की कोशिश की। विधानसभा परिसर में हुई कथित घटना के संबंध में अधिकारी ने विधानसभाध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय को एक पत्र लिखकर चटर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पत्र में बंद्योपाध्याय को इस घटना के लिए एक तरह से जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि विधानसभाध्यक्ष ने विधानसभा परिसर के अंदर विधायकों के निजी अंगरक्षकों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
अधिकारी ने बंद्योपाध्याय को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं यह बताना चाहता हूं कि आज दोपहर करीब 12.20 बजे लॉबी में पूरबस्थली के विधायक तपन चटर्जी मेरी ओर दौड़े और मुझ पर हमला करने की कोशिश की तथा अन्य विधायकों और पत्रकारों के सामने अपशब्द कहे। मैं विधानसभा परिसर के अंदर असुरक्षित महसूस कर रहा था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह दूसरी बार है जब हमें सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों द्वारा धमकाया गया है। विधानसभा परिसर के अंदर, हमें आवंटित निजी सुरक्षा न होने का वे फायदा उठा रहे हैं। आपने उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोका।’’ अधिकारी ने दावा किया कि विपक्षी दलों के विधायक विधानसभा परिसर में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सदन के संरक्षक के रूप में, यदि विधानसभा परिसर के अंदर कोई अप्रिय घटना होती है तो आप जिम्मेदार होंगे। मैं आपसे विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।’’ विधानसभाध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने अधिकारी के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।