Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
वाराणसी। सारनाथ भगवान बुद्ध की तपस्थली सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो अब नए कलेवर में दिखाई और सुनाई देगा। एनालॉग डिजिटल सराउंडिंग सिस्टम और एडवांस्ड लेज़र तकनीक से शो दिखाया जाएगा। भगवान बुद्ध के सारे प्रसंग को समेटे हुए लाइट एंड शो का संचालन पहले से उच्च तकनीक से करने की तैयारी चल रही है। दो भाषा में संचालित होने वाले लाइट एंड साउंड शो में भविष्य में तीसरी भाषा पाली को भी जोड़ा जाना प्रस्तावित है। देव दीपावली के पहले पर्यटकों के लिए लाइट एंड साउंड शो शुरू करने का प्रयास पर्यटन विभाग की तरफ से किया जा रहा है।
हिंदी व अंग्रेजी भाषा में चलेगा शो, जल्द ही पाली भी जोड़ने की योजना
सारनाथ में अब भगवान बुद्ध की जीवनी और उनसे जुड़ा प्रसंग थ्री-डी इफ़ेक्ट में दिखाई देगा । उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि लाइट एंड शो के पुराने स्क्रिप्ट को और विस्तृत किया जा रहा है। इसमें भगवान बुद्ध की संपूर्ण जीवनी रहेगी। लाइट एंड साउंड शो की अवधि लगभग 35 से 40 मिनट की होगी। अभी ये शो हिंदी और इंग्लिश भाषा में चलेगा, लेकिन भविष्य में इसमें पाली भाषा जोड़ने की योजना है।
18 करोड़ रुपये से किया जाएगा आधुनिकीकरण
उपनिदेशक पर्यटन ने बताया कि एनालॉग नार्मल की जगह अब एनालॉग डिजिटल सराउंड सिस्टम और एडवांस लेज़र बेस्ड तकनीक से लाइट एंड शो दिखाया जाएगा ,नई टेक्नॉलजी से संचालित होने वाले शो में आवाज और पिक्चर की क्वालिटी काफी उच्च गुणवक्ता की होगी। सारनाथ में पहले से चल रहे लाइट एंड साऊंड शो को नए और आधुनिक तकनिकी से बनाया जा रहा है। जिसकी लागत लगभग 18 करोड़ है।