Breaking News

मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र में Uddhav Thackeray का दबदबा बरकरार, अब राज्य के विधानसभा चुनाव पर टिकी लोगों की नजर

महाराष्ट्र के 48 संसदीय क्षेत्रों में से मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र एक है। जहां हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना के संजय दीना पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी के मिहिर कोटेचा को हराकर जीत हासिल की थी । यहां पर लोकसभा निर्वाचन पहली बार 1967 में हुआ। यह महाराष्ट्र की राजधानी भी है। यहां देश का सबसे बड़ा बंदरगाह है। इस क्षेत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भी है। यह एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारतीय शेयर बाज़ार के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है। दूसरा एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज है। भारत को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार में अपना श्रेष्ठ स्थान दिलाने में बीएसई की अहम भूमिका रही है।
मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र पूरी तरह से मुंबई सब अर्बन जिले के अंतर्गत ही आता है। जो मुलुंड, विखरोली, भांडुप पश्चिम, घाटकोपर पश्चिम, घाटकोपर पूर्व और मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाया गया है। जिसमें 2019 के चुनाव में तीन सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। तो वहीं, दो सीट शिवसेना और एक समाजवादी पार्टी के खाते में भी गई थी। इस लोक सभा क्षेत्र की मुलुंड विधानसभा सीट 1990 से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है। जिस पर पार्टी के नेता सरदार तारा सिंह 1999 से लेकर 2019 तक लगातार चार बार विधायक रहे हैं। तो वहीं, 2019 के चुनाव में पार्टी के नेता मिहिर कोटेचा चुनाव जीतने में सफल रहे थे।
महाराष्ट्र में 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आए विखरोली विधानसभा क्षेत्र पर पिछले 10 साल से शिवसेना का कब्जा है। जहाँ से उद्धव ठाकरे के गुट वाली पार्टी के सुनील राउत वर्तमान में विधायक हैं। उनके पहले 2009 के चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेवा के मंगेश सांगले चुनाव जीतने में सफल रहे थे। भांडुप पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी सर्वप्रथम 2009 में मतदान संपन्न हुआ था। जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेवा के शिशिर शिंदे विजेता बने थे। जिसके बाद 2014 के चुनाव में शिवसेना के अशोक पाटिल ने जीत दर्ज की थी। वर्तमान में उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना के रमेश कोरगांवकर विधायक हैं। 
मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र की घाटकोपर पश्चिम विधानसभा सीट बनाए जाने के बाद से उसपर लगातार 15 साल से बीजेपी के कद्दावर नेता राम कदम का कब्जा है। इसके पहले विधायक राम कदम मनसे के टिकट पर 2009 में चुनाव जीतने में सफल रहे थे। राज्य की विधानसभा में 170 नंबर से जाने जानी वाली घाटकोपर पूर्व विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का पिछले 15 साल से एकछत्र राज कायम है। पार्टी के नेता पराग शाह फिलहाल इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राज्य में समाजवादी पार्टी के कब्जे वाली गिनी चुनी विधानसभा सीटों में से एक मानखुर्द शिवाजी नगर की विधानसभा सीट भी है। जहाँ सपा के नेता अबु आजमी पर क्षेत्र के मतदाता लगातार 15 साल से भरोसा जताते चले आ रहे हैं। विधानसभा सीट बनाए जाने के बाद से लेकर अब तक यहां सपा के अलावा कोई भी पार्टी जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

Loading

Back
Messenger