Breaking News

UP के लिए लगातार उपयोगी सिद्ध हो रहे Yogi, Prabhasakshi की 22वीं वर्षगाँठ पर मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य सरकार का पुरस्कार

उत्तर प्रदेश लगातार अपनी उपलब्धियों की वजह से देश में नए मानक स्थआपित कर रहा है। जिसकी वजह से समय समय पर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से प्रदेश सरकार के काम-काज की सराहना की जाती रही है। इसी क्रम में प्रभासाक्षी की ओर से उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया। प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे ने लखनऊ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भेंट करते हुए ये पुरस्कार उन्हें सुपुर्द किया और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। 

इसे भी पढ़ें: पत्नी ने किया चाय बनाने के इन्कार, पति ने तलवार कर उड़ा दी गर्दन, जानें क्या है हाल

भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी की 22वीं वर्षगाँठ पर नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित विचार संगम कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार से उत्तर प्रदेश को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे ने कहा कि हमारी ओर से गठित ज्यूरी ने विभिन्न राज्य सरकारों के कामकाज का कई पैमानों पर अध्ययन करने के बाद उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार के लिए चुना है। उन्होंने इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ सरकार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में भी प्रदेशवासियों की सभी उम्मीदों और युवा महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में कामयाब रहेगी।

इसे भी पढ़ें: ‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट’ तक होगी बेहतरीन रोड, CM Yogi ने की समीक्षा

उन्होंने उत्तर प्रदेश के बदले माहौल पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत एवं प्रचुर प्राकृतिक संपदा व संसाधन संपन्न होने के बावजूद उत्तर प्रदेश लंबे समय तक अदूरदर्शी नेतृत्व के कारण अव्यवस्था एवं अराजकता का शिकार रहा। शासन-प्रशासन में माफिया, अराजक और भ्रष्ट तत्वों का बोलबाला होने के कारण किसान, युवा, उद्यमी सहित समाज का हर वर्ग परेशान था। प्रदेश की आर्थिक स्थिति जर्जर थी और प्रशासनिक अराजकता चरम पर थी। लेकिन वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व जनादेश के फलस्वरूप देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की सेवा के लिए योगी आदित्यनाथ पर भरोसा किया। भाजपा नेतृत्व ने योगी को यूपी के लिए उपयोगी बताते हुए आगे किया तो अपने कठिन परिश्रम के बलबूत शीर्ष नेतृत्व की कसौटी पर योगी खरे उतरे। उन्होंने अपने प्रशासनिक कौशल एवं दूरदर्शिता से प्रदेश में न केवल कानून का राज एवं अमन-चैन कायम किया, अपितु जर्जर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाकर सर्वसमावेशी विकास के मार्ग को भी प्रशस्त किया।

Loading

Back
Messenger