Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा तहसील परिसर में…
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE आशीष दूबे, बलिया बलिया. जिलाधिकारी…
-
14वीं भारतीय फ्रांस सीईओ बैठक में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा…
-
बांग्लादेश में सुरक्षा बलों ने देश भर में भीड़ के हमलों और बर्बरता की घटनाओं…
-
बुधवार, 12 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों…
-
खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। हेल्थ को…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा के आखिरी चरण में मार्सिले जाएंगे। पीएम…
-
रणजी ट्रॉफी 2025 को दूसरा सेमीफाइनलिस्ट मिल गया है। दरअसल, टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल 3…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी फ्रांस में आर्टिफिशियल…
-
भारत विशेष रूप से दिल्ली ने 2020-2021 के किसान आंदोलन के दौरान राजमार्गों पर ट्रैक्टरों…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि प्रदेश आज देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर लुभा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने विश्व पर्यटन दिवस पर अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीते साल 46 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए और अब उप्र धार्मिक, आध्यात्मिक, हेरिटेज और ईको टूरिज्म का हब बन चुका है। यहां जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि अगले साल मकर संक्रांति से 26 फरवरी तक प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ—2025 के दौरान 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपरा का हृदय स्थल उत्तर प्रदेश आज देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के पर्यटकों को लुभाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में गत वर्ष उप्र में 46 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने राज्य के अलग-अलग धार्मिक आध्यात्मिक, ईको टूरिज्म या हेरिटेज टूरिज्म के स्थलों का भ्रमण किया है।
योगी ने कहा कि ये पर्यटक उप्र के अंदर केवल पर्यटन की दृष्टि से नहीं आते बल्कि रोजगार सृजन में भी इनकी बड़ी भूमिका है। पर्यटन गतिविधियां विरासत और विकास के बेहतरीन समन्वय को आगे बढ़ाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से देखें तो रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट, बौद्ध सर्किट, जैन सर्किट आदि हमारे पास हैं। आज काशी में बाबा विश्वनाथ धाम करोड़ों पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। अयोध्या, वृंदावन, गोकुल, बरसाना ने दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित किया है।’’
उन्होंने बताया कि बौद्ध पर्यटन की दृष्टि से सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कौशाम्बी, संकिसा दुनिया भर के बौद्ध श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। वहीं जैन टूरिज्म की दृष्टि से उप्र में अनेक संभावनाएं हैं। योगी ने कहा कि अयोध्या जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली है, काशी की पावन धरा पर अनेक जैन तीर्थंकर अवतरित हुए थे। कुशीनगर की पावा नगरी जैन तीर्थंकरों की पावन धरा के रूप में आज भी हमारे लिए पूज्य बनी हुई है। विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन प्रयागराज कुंभ दुनियाभर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उन्होंने पर्यटन के विविध क्षेत्रों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार पर्यटकों की सुविधा और रुचि के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।