Breaking News

उत्तर प्रदेश : सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

बस्ती (उप्र)। जिले के गौर इलाके में तीन लोगों ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार को हुई जब लड़की सब्जी खरीदने गई थी और तीन युवक मोनू साहनी, राजन निषाद और कुंदन सिंह कथित तौर पर उसे सुनसान जगह पर ले गए एवं उसके साथ बलात्कार किया।
उसने बताया कि जब बच्ची घर नहीं लौटी और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो मोनू ने बताया कि वह कुंदन के घर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी है।

इसे भी पढ़ें: किसे मारा जा रहा ये सवाल नहीं, बल्कि वहां मारा जा रहा जहां सबसे अधिक सुरक्षा है, सिविल कोर्ट के बाहर गोलीबारी पर अखिलेश ने साधा निशाना

बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि एक आरोपी मोनू साहनी लड़की को जानता था और वही लड़की को अपने साथ ले गया था व उसके साथ दो अन्य आरोपी भी अपराध में शामिल हो गए।
एसपी ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom | यूक्रेन ने रूस पर प्रमुख बांध विस्फोट से उड़ाने का आरोप लगाया, पारिस्थितिकी आपदा की चेतावनी दी

इस बीच, स्थानीय लोगों ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े लोग बचा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को उठाते हुए ट्वीट किया,‘‘बस्ती में बलात्कारी के ख़िलाफ़ जनता चीत्कार कर रही है लेकिन अपनों को बचाने के लिए भाजपा सरकार बहरी बन रही है। भाजपा बलात्कारियों की आरामगाह बन गयी है।’’
यादव ने 18 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें स्थानीय लोग इस घटना का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

Loading

Back
Messenger