Breaking News

मौजूदा ट्रेन सेवाओं को बदले बिना वंदे भारत की शुरुआत की गई : रेल मंत्री वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रेलवे ने मौजूदा ट्रेनों को बदले बिना नयी वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया है।
वैष्णव ने अन्नाद्रमुक सांसद सी. वी. षणमुगम के एक प्रश्न के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

वैष्णव ने कहा, ‘‘29 जुलाई, 2024 तक, भारतीय रेलवे में 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं चल रही हैं, जो ब्रॉड गेज (बी.जी.) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं। ये ट्रेनें वर्तमान में 760 किलोमीटर की दूरी तक संचालित की जा रही हैं।’’

सी. वी. षणमुगम ने पूछा था कि क्या वंदे भारत ट्रेनें राजधानी और अन्य सुपर फास्ट ट्रेनों की जगह लेंगी?
रेल मंत्री ने कहा ‘‘नयी वंदे भारत सेवाओं को, मौजूदा ट्रेन सेवाओं को बदले बिना शुरू किया गया है।

Loading

Back
Messenger