Breaking News

विजयन ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ ‘नए प्रतिरोध’ का आह्वान किया

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर देश के लोकतंत्र की नींव को ‘‘तबाह’’ करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए ‘नए प्रतिरोध’ का आह्वान किया।
यहां के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र लगातार देश के संघीय ढांचे को ‘नष्ट’ करने की कोशिश कर रहा है और गैर-भाजपा राज्य सरकारों को निशाना बनाने के लिए राज्यपालों के कार्यालयों का इस्तेमाल कर रहा है।

विजयन ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आज, जन प्रतिरोध की भूमि खम्मम में, हमारे एक नए प्रतिरोध की शुरुआत होगी। उन आदर्शों को सुरक्षित करने के लिए प्रतिरोध होगा, जिनके लिए हम अपने स्वतंत्रता संग्राम में लड़े थे। यह प्रतिरोध हमारी धर्मनिरपेक्षता, हमारे लोकतंत्र और देश की रक्षा के लिए है।’’
भाजपा का सीधे तौर पर नाम लिए बिना विजयन ने कहा कि ‘‘अजीबोगरीब स्थिति’’ है कि एक राजनीतिक दल जो देश में सत्ता में है वह हमारे राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा नहीं था।

उन्होंने अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को दरकिनार कर हिंदी को राष्ट्रके रूप में प्रदर्शित करने के कथित प्रयास और न्यायिक स्वायत्तता को नष्ट करने के कथित प्रयास के लिए भी भाजपा नीत सरकार की आलोचना की।
मुख्यमंत्री विजयन ने 2015 के एनजेएसी अधिनियम को खारिज करने के लिए उच्चतम न्यायालय के खिलाफ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की हालिया आलोचना को‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया।
बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं ने भी भाग लिया।

Loading

Back
Messenger