Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा तहसील परिसर में…
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE आशीष दूबे, बलिया बलिया. जिलाधिकारी…
-
14वीं भारतीय फ्रांस सीईओ बैठक में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा…
-
बांग्लादेश में सुरक्षा बलों ने देश भर में भीड़ के हमलों और बर्बरता की घटनाओं…
-
बुधवार, 12 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों…
-
खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। हेल्थ को…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा के आखिरी चरण में मार्सिले जाएंगे। पीएम…
-
रणजी ट्रॉफी 2025 को दूसरा सेमीफाइनलिस्ट मिल गया है। दरअसल, टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल 3…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी फ्रांस में आर्टिफिशियल…
-
भारत विशेष रूप से दिल्ली ने 2020-2021 के किसान आंदोलन के दौरान राजमार्गों पर ट्रैक्टरों…
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है। विष्णुदेव साय को अब राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। वो छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। ये फैसला विधायक दल की बैठक में रविवार को किया गया है। विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक है।
भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम की रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में ये फैसला किया गया है। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में सभी ने मिलकर विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर मुहर लगाई है। बता दें कि विष्णु देव साय मूल रूप से आदिवासी समाज के बड़े नेता है। आदिवासी समाज राज्य का बड़ा समुदाय है।
विष्णुदेव साय राज्य में एक बड़ा चेहरा है, जो चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। साय के बाद संगठन में काम करने के संबंध में काफी लंबा अनुभव भी है। बता दें कि विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर उपस्थित थे। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू हुई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर घंटों तक मंथन चला था। विधायक दल में नाम तय होने के बाद दिल्ली को भी जानकारी भेजकर मुहर लगवाई गई।
छत्तीसगढ़ में तीन दिसंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी। बता दें कि इस बार भाजपा ने किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं की थी और पार्टी बिना मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किए ही मैदान में उतरी थी। चुनाव जीतने के बाद से लगातार मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कई अटकलें आ रही थी, जिनपर अब विराम लग गया है।