Breaking News

Kaun Banega Gujaratna Sardar: Gujarat में तेज है जुबानी जंग, BJP कर रही जोरदार प्रचार

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच वार पलटवार के दौर लगातार जारी है। आज भाजपा की ओर से जमकर प्रचार हुआ। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर भाजपा ने के बड़ा आरोप लगा दिया। गुजरात चुनाव में सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक दल को सक्रिय हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी को भाजपा और कांग्रेस की तुलना में बढ़त हासिल है। वही योगी आदित्यनाथ ने आज गुजरात में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। 
 

नड्डा ने कांग्रेस, आप को ‘फसली बटेर’ बताया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘फसली बटेर’’ की संज्ञा दी और जनता को ऐसे दलों से सतर्क रहने की सलाह दी। जनजातीय बहुल दाहोद जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 70 सालों में जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया जबकि भाजपा सरकारों ने इसके लिए अनेकों काम किए और समुदाय विशेष के लोगों को राष्ट्रपति, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री तक बनाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने उन्हें(AAP) नकार दिया है। अरविंद केजरीवाल जी को महत्व देने की ज़रूरत नहीं है। प्रधानमंत्री हर चुनाव में इसी तरीके से लड़ते हैं और प्रचार करते हैं। एकतरफा फैसला होगा सभी रिकोर्ड टूट जाएंगे, भाजपा की सरकार आनी ही है। 
सोशल मीडिया पर ‘आप’ ज्यादा सक्रिय
गुजरात विधानसभा चुनाव की जंग खत्म होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाले मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए ऑनलाइन प्रचार तेज कर दिया है। वहीं, कांग्रेस के मुख्य सोशल मीडिया हैंडल पर चुनाव प्रचार से ज्यादा राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पिछले सप्ताह (21 से 27 नवंबर तक) के तीनों दलों के फेसबुक और ट्विटर खातों के विश्लेषण से पता चलता है कि कांग्रेस राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर ज्यादा सक्रिय है। पार्टी के 75 प्रतिशत से ज्यादा पोस्ट यात्रा को लेकर थे। दूसरी ओर, इसी अवधि के दौरान भाजपा के मुख्य फेसबुक पेज और इसके ट्विटर पर 40 प्रतिशत से अधिक पोस्ट गुजरात चुनाव से संबंधित थे। आम आदमी पार्टी अपने मुख्य सोशल मीडिया खातों से पोस्ट करने के मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों से आगे रही। पार्टी के मुख्य खातों से किया गया हर दूसरा पोस्ट गुजरात चुनाव से संबंधित था।
भाजपा का आरोप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना ‘रावण’ से करने का आरोप लगाया और इसकी निंदा करते हुए जनता से अपील की कि वे ‘गुजरात के बेटे’ के इस ‘अपमान’ का बदला लोकतांत्रिक तरीके से लें। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार की का प्रयोग करना, वह भी ‘गुजराती सपूत’ के लिए करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह निंदनीय है और कहीं ना कहीं और यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।’’ 
 

योगी का कांग्रेस पर निशाना
योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस शहीदों और सैनिकों का अपमान करने वाली पार्टी है। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली, शहीदों और सैनिकों का अपमान करने वाली पार्टी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य रुका था क्योंकि कांग्रेस रुकावट डाल रही थी। 

Loading

Back
Messenger